<

संजू सैमसन ने जीत के बाद फेंका हेलमेट… फैंस को IPL स्टार आवेश खान की आई याद, क्या ICC लेगी एक्शन?

Sanju Samson Celebration: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को जीत दिलाई. उन्होंने भारत के लिए 97 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया मे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया. जीत के बाज संजू सैमसन ने अनोखा सेलिब्रेशन किया, जिसकी खूब चर्चा की जा रही है.

Sanju Samson Helmet Throw: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का आखिरी मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी मुकाबला खेला गया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज पर जीत हासिल करने के बाद भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के हीरो संजू सैमसन रहे. भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर 97 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. इस दौरान संजू ने 12 चौके और 4 छक्के लगाए. संजू सैमसन ने 20वें ओवर की दूसरे गेंद पर विनिंग शॉट लगाया, जिसके बाद वो काफी इमोशनल हो गए. संजू सैमसन ने जीत के बाद अनोखा सेलिब्रेशन किया. इस दौरान संजू ने अपना हेलमेट में हवा में उछाल दिया. फिर उन्होंने आसमान की ओर देखते हुए हाथ जोड़कर भगवान का शुक्रिया अदा किया. हालांकि संजू सैमसन के हेलमेट फेंकने को लेकर कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं. इस बीच फैंस के मन में सवाल उठा कि क्या इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) संजू सैमसन के खिलाफ कोई एक्शन ले सकता है. जानें क्या हैं नियम…

क्या संजू सैमसन पर होगा एक्शन?

ICC नियमों के अनुसार, संजू सैमसन (Sanju Samson) को हेलमेट फेंकना उन्हें भारी पड़ सकता है. दरअसल, ICC का कोड ऑफ कंडक्ट खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर काफी ज्यादा सख्त है. ICC नियमों के तहत मैदान पर बल्ला या हेलमेट फेंकना अनुचित आचरण माना जाता है. ऐसे मामलों में खिलाड़ियों पर जुर्माना, डिमेरिट प्वाइंट्स या फिर सस्पेंड करने तक की कार्रवाई कर सकती है. बता दें कि ICC के कोड ऑफ कंडक्ट का मकसद सिर्फ अनुशासन लागू करना नहीं, बल्कि मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों, अंपायरों और अन्य सभी लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होती है. अगर कोई खिलाड़ी हेलमेट या बैट मैदान पर फेंकता है, तो अनजाने में किसी को चोट लग सकती है.

IPL में दिखा था ऐसा नजारा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के दौरान भी ऐसा ही वाकया सामने आया था. लखनऊ सपर जायंट्स (LSG) के आवेश खान ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 1 विकेट से जीत के बाद हेलमेट जमीन पर फेंक दिया था. उस समय आवेश खान को आचार संहिता उल्लंघन का दोषी पाया गया था, जिसके चलते उन्हें फटकार लगाई गई थी.

अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भारत का मैच

संजू सैमसन की ऐतिहासिक पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. अब भारतीय टीम 5 मार्च (बुधवार) को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल का मैच खेलेगी. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में अपनी जगह बनाएगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Gautam Gambhir: कौन है गौतम गंभीर का पहला प्यार? जिसे न पाने का आज भी है भारतीय हेड कोच मलाल, इस वजह से आई थी दोनों के बीच दूरी

Gautam Gambhir: अब सवाल यह है कि गौतम गंभीर के पहले प्यार और 12वीं क्लास…

Last Updated: October 14, 2026 11:28:49 IST

Urea Price Fall In India: यूरिया की कीमतों में 10% तक गिरावट, रबी सीजन से पहले किसानों को राहत

Urea Price Fall In India: रबी सीजन से पहले भारत को यूरिया करीब 10% सस्ती…

Last Updated: October 14, 2026 11:07:13 IST

Dumka News: 14 वर्षीय नाबालिग के साथ की दरिंदगी, फिर कर दी मासूम की हत्या, चोट के निशान से हुआ आरोपी का खुलासा

झारखंड में 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपी 35 वर्षीय व्यक्ति…

Last Updated: October 14, 2026 10:25:06 IST

Silver Rate 14 October 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा झटका! एक ही दिन में 4,027 गिरे भाव; खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

Silver Rate 14 October 2026: बुलियन्स के अनुसार, चांदी का भाव बढ़कर 2,19,200 रुपये प्रति…

Last Updated: October 14, 2026 10:24:41 IST

Gold Price 14 October 2026: सोना खरीदने वालों की हुई मौज! 3 दिन में इतना सस्ता हुआ गोल्ड; देखें अपने शहर का रेट

Gold Price Today 14 October 2026: रुपये के मजबूत होने से सोने की कीमतों पर…

Last Updated: October 14, 2026 11:24:20 IST

CJP को बड़ा झटका, आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत; दीपके बोले- ‘आपातकाल घोषित…’

CJP Protest:दिल्ली पुलिस ने आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को एशईएम कोर्ट में…

Last Updated: October 14, 2026 10:06:13 IST