Delhi Fire: पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के पास मछली मार्केट में देर रात अचानक भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया. अब तक किसी शख्स के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है.
23 दमकल गाड़ियां सेवा में लगी
एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार और गुरुवार की आधी रात को पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के पास मटियाला में एक मछली बाजार में भीषण आग लग गई. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार , मटियाला के मछली बाजार में पहली आग लगने की सूचना रात 11.55 बजे प्राप्त हुई और 23 दमकल गाड़ियां सेवा में लगाई गईं.
आगे अधिकारी ने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन आग बुझाने का काम जारी है.
VIDEO | Delhi: Massive fire breaks out in Uttam Nagar near Machhli Mandi. Firefighting operations underway. More details are awaited.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/R2PyMw7iLh
— Press Trust of India (@PTI_News) March 11, 2026
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट
पुलिस का कहना है कि आशंका है कि आग में आसपास की कुछ दुकानें और कुछ झोपड़ियां जलकर राख हो गईं है. प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.