Metro Reel Trick Exposed: इन दिनों इंस्टाग्राम पर मेट्रो वाली रील काफी तेजी से वायरल हो रही है. हर कोई ये ट्रेंड फॉलो कर रहा है. वहीं अब इस मामले में दिल्ली मेट्रो की तरफ से कंटेंट क्रिएटर्स को चेतावनी दे दी गई है. हालांकि, कुछ लोग सोच रहे होंगे कि ये रील कैसे शूट होती है, तो आइए जानते हैं यहां...
फोन चिपकाकर नहीं ऐसे बनाई जाती है वायरल Reel
Metro Reel Trick Exposed: पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर मेट्रो वाली रील खूब चर्चाओं में है. लोग मेट्रो रील के इस नए ट्रेंड को तेजी से फॉलो कर रहे हैं. इस ट्रेंड को फॉलो करने के लिए लोग अपना फोन मेट्रो पर चिपका रहे हैं और रील बना रहे हैं. ये ट्रेंड इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने इस पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दे डाली है. हालांकि, कुछ लोगों को अभी तक नहीं मालूम के ये रील मेट्रो पर चिपाकर नहीं बल्कि किसी और तरह से बनाई जाती है. आइए जानते हैं वो सीक्रेट यहां…
दिल्ली मेट्रो वाले इस वायरल ट्रेंड में लोग अपना फोन मेट्रो की खिड़की पर चिपकाते हैं और फिर सामने खड़े होकर डांस करते हैं या कुछ और करते हैँ. वीडियो इस तरह से बनाया जाता है कि देखने वालों को लगता है कि वह मेट्रो का साथ चल या दौड़ रहा है और व्यक्ति उसके पीछे भाग रहा है. हालांकि, आधी वीडियो शूट करते ही फोन मेट्रो से हटा लिया जाता है और मेट्रो के भीतर से एक व्यक्ति इसे रिकॉर्ड करता है. फिर क्लिप जोड़कर रील तैयार की जाती है.
ये भी पढ़ें: Akshay Shilpa affair: ट्विंकल से पहले इस हसीना पर आया था अक्षय कुमार का दिल, शादी तक पहुंची बात…फिर क्या हुआ?
DMRC ने इस मामले में कंटेंट क्रिएटर्स को सख्त चेतावनी दे डाली है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट भी शेयर किया है. DMRC ने लिखा कि ‘दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने देखा है कि कुछ सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर अपने मोबाइल फ़ोन मेट्रो ट्रेन की खिड़कियों पर चिपका रहे हैं और चलती ट्रेन के साथ वीडियो शूट कर रहे हैं. इस काम से दूसरे यात्रियों को परेशानी हो सकती है या चोट भी लग सकती है और यूज़र्स के मोबाइल फ़ोन डिवाइस खराब हो सकते हैं.’ दिल्ली मेट्रो ने चेतावनी देते हुए आगे लिखा कि ‘DMRC अधिकारी इसे पूरी गंभीरता से देख रहे हैं और अगर कोई कंटेंट क्रिएटर ऐसे शूट में पकड़ा जाता है, तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी. इसलिए, कंटेंट क्रिएटर्स को दिल्ली मेट्रो परिसर के अंदर ऐसे वीडियो शूट न करने का निर्देश दिया जाता है.’
ये भी पढ़ें: तीनों बच्चे एक साथ छोड़ गए घर, फराह खान बोलीं-मेरे दिल के 3 टुकड़े… जाओ अपनी जिंदगी जियो
Firing on Tiger Shroff: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर…
Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…
Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…