<
Categories: India News

लियो ग्रुप की सनरेज स्कूल में 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग रेंज का उद्घाटन

सूरत (गुजरात) [भारत], 7 सितंबर: आज शिक्षक दिवस के उत्सव के साथ-साथ लियो ग्रुप की सनरेज स्कूल और लियो स्कूल ऑफ साइंस एंड कॉमर्स में 10 मीटर एयर…

सूरत (गुजरात) [भारत], 7 सितंबर: आज शिक्षक दिवस के उत्सव के साथ-साथ लियो ग्रुप की सनरेज स्कूल और लियो स्कूल ऑफ साइंस एंड कॉमर्स में 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग रेंज का उद्घाटन एडिशनल सीपी, क्राइम ब्रांच, सूरत सिटी पुलिस, डीआईजी डॉ. करण राज वाघेला, आईपीएस द्वारा एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों की उपस्थिति में किया गया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर लियो ग्रुप के दो पूर्व विद्यार्थियों, कुमारी हिल्पा सिंघा, पुलिस इंस्पेक्टर, क्राइम ब्रांच, सूरत, और किरणसिंह बारिया, पुलिस इंस्पेक्टर, श्री ईको सेल, सूरत शहर, को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों की उपस्थिति में लियो ग्रुप के इन दोनों पूर्व विद्यार्थियों, जो वर्तमान में पुलिस इंस्पेक्टर हैं, का अभिनंदन करते हुए संचालक श्री जयसुख काथिरिया ने कहा कि लियो ग्रुप के लिए यह गर्व की बात है कि उसके दोनों पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान उनके ही वरिष्ठ अधिकारी डीआईजी करणराज वाघेला साहब के हाथों हो रहा है।

लियो ग्रुप की सनरेज स्कूल में 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग रेंज का उद्घाटन

सम्मान पत्र प्रदान किए जाने के बाद पीआई किरणसिंह बारिया ने उन्हें पूर्व विद्यार्थी के रूप में याद कर सम्मानित करने के लिए आभार व्यक्त किया।

डीआईजी करण राज वाघेला ने अपने प्रासंगिक संबोधन के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में सफल होने और स्वस्थ रहने के लिए खेलों का बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि राइफल शूटिंग रेंज में अभ्यास करने से एकाग्रता बढ़ने के साथ-साथ मानसिक तनाव भी कम होता है।

उन्होंने जेन जी के रूप में सोशल मीडिया का विवेकपूर्ण उपयोग करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाली हर बात सत्य नहीं होती। कई बार यह आप जैसे बच्चों को गुमराह भी कर सकती है।

उन्होंने विद्यार्थियों के साथ प्रश्नोत्तरी भी की और समझाया कि वर्तमान परिस्थितियों में एक विद्यार्थी के रूप में आपका ध्यान केवल और केवल करियर-केंद्रित होना चाहिए।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

. दिल्ली के नजफगढ़ में फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 25 दमकल गाड़ियां मौके पर

Delhi Najafgarh Factory Fire: फिलहाल, किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर…

Last Updated: November 8, 2026 21:16:54 IST

Love Rashifal 09 November 2026: सिंगल को प्रपोज करेगा लव पार्टनर, शादी के लिए कौन बोलेगा ‘हां’ पढ़िये सभी 12 राशियों की लव लाइफ का हाल

Love Rashifal 09 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (09 नवंबर 2026)…

Last Updated: November 8, 2026 20:33:10 IST

Caught on CCTV: जगदलपुर में महिलाओं की धूम-3 ने मचाया बवाल, दुकानदार बातों में फंसाया, फिर 1 करोड़ 74 लाख का सोना लेकर हुईं फरार

Jagdalpur Gold Jewellery Theft: रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ कस्टमर बनकर मोती ज्वेलर्स…

Last Updated: November 8, 2026 18:26:43 IST

UP Crime: प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी बहन, भाइयों ने घोंटा गला; हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव के साथ किया ऐसा काम; देख पुलिस भी दंग

UP Crime: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसका गला घोंटा गया…

Last Updated: November 8, 2026 17:29:29 IST

Kanpur House Roof Collapse: कानपुर में बड़ा हादसा: मकान की छत गिरने से 21 दिन के नवजात समेत परिवार के 3 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Kanpur House Roof Collapse: हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और…

Last Updated: November 8, 2026 17:17:31 IST

Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: PM मोदी से लेकर पवन सिंह और सोनू सूद तक, अनंत सिंह की बेटी की शादी में कौन-कौन होगा शामिल?

Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: अनंत सिंह ने रविवार को अनाउंस किया कि…

Last Updated: November 8, 2026 15:16:51 IST