दिल्ली में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. उसने सिलेंडर से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी. जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया गया, उनकी डेढ़ साल की मासूम बेटी वहीं पर मौजूद थी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
मर्डर केस
Delhi Murder Case: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 32 वर्षीय महिला की उसके ही पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी. उसने रसोई गैस सिलेंडर से पीट-पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. जिस समय पति अपनी पत्नी की हत्या कर रहा था, उसकी डेढ़ साल की बेटी भी वहीं पर मौजूद थी.
डीसीपी (साउथ ईस्ट) ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुल प्रहलादपुर इलाके से जानकारी मिली थी कि एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. शुरुआती जांच में घरेलू विवाद के दौरान झगड़े में हत्या की बात सामने आई है. वहीं इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.
पुलिस के अनुसार, ये घटना डीडीए जनता फ्लैट्स, पुल प्रह्लादपुर स्थित उनके घर पर हुई है. साल 2020 में दोनों की शादी हुई थी. वे लगभग एक महीने पहले ही राजस्थान के चुरू से दिल्ली आकर रहने लगे थे. उनके दो बच्चे हैं, जिसमें एक चार साल की बेटी है, जो चुरू में दादा-दादी के पास रहती है. वहीं दूसरी बेटी करीब डेढ़ साल की है, जो अपने माता-पिता के साथ ही रह रही थी.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच पारिवारिक और आर्थिक मामलों को लेकर विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि आरोपी अपने भाई की आर्थिक मदद को लेकर पत्नी से बहस कर रहा था, जो धीरे-धीरे हिंसक रूप ले गई. इसी दौरान पति सुरेश कुमार ने कथित तौर पर छोटे एलपीजी सिलेंडर से पत्नी पूनम पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
वारदात के दौरान पड़ोसियों ने घर से चीख-पुकार की आवाजें सुनीं और तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को मौके से ही हिरासत में ले लिया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने महिला के परिजनों को वारदात की जानकारी दे दी है. इसके अलावा पुलिस ने क्राइम टीम और एफएसएल FSL की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं. वारदात में इस्तेमाल छोटा रसोई गैस सिलेंडर भी बरामद कर लिया गया है. महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है.
Delhi Vidya Vahini Yojana: दिल्ली सरकार की तरफ से 'विद्या वाहिनी योजना' के तहत 581…
Shardiya Navratri 2026 Kalash Sthapana: शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और 19…
Cremation after sunset: हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार को लेकर कई तरह की धार्मिक परंपराएं…
Deoghar Viral Video: झारखंड के देवघर में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया…
Priya Saroj saree look: रिंकू सिंह की मंगेतर और सपा सांसद प्रिया सरोज इन दिनों…
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पत्नी ने अपने आशिक के साथ…