MP Viral Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, पति का चालान कटने के बाद पत्नी ने दावा किया कि मेरे ऊपर माता आती है. फिर थाने में जाकर महिला नाचने लगी.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पति का चालान काटने पर पत्नी नाचने लगती है.
Gwalior Viral Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है. जिसमें पुलिस की रोजाना की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति के मोटरसाइकिल को रोका, लेकिन जैसे ही पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने पर चालान काटना शुरू किया तो महिला कहने लगी कि उस पर किसी देवी का साया है और उसने पुलिस स्टेशन के अंदर ही लयबद्ध तरीके से झूमना शुरू कर दिया.
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि पुलिस ने फाइन न लगाने का फैसला किया. इसके बजाय, एक पुलिस अधिकारी ने महिला को शांत कराने के लिए 50 रुपये दिए.
जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला भितरवार इलाके का है. भितरवार पुलिस स्टेशन की पुलिस रूटीन चेकिंग कर रहे हैं. तभी एक दंपत्ति बाइक पर सवार होकर उस इलाके से गुजरा. बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था और उसके गाड़ी के कागजात भी पूरे नहीं थे. जिसकी वजह से पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया और उसे स्टेशन ले आई. स्टेशन पहुंचने पर बाइक चलाने वाले की पत्नी अचानक बेकाबू होकर झूमने लगी और दावा किया कि उस पर किसी दैवीय शक्ति का साया है.
बताया जा रहा है कि पुलिस स्टेशन के अंदर ही महिला जोर-जोर से झूमने लगी. यह नजारा देखकर स्टेशन पर मौजूद हर कोई कुछ देर के लिए हैरान रह गया. इसके बाद, एक पुलिस अधिकारी ने महिला को 50 रुपये दिए और पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के बावजूद बिना कोई दंडात्मक कार्रवाई किए मोटरसाइकिल को छोड़ दिया है. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने महिला की हरकतों का वीडियो बना लिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…