<
Categories: दिल्ली

Delhi Traffic Advisory New Year: न्यू ईयर ईव को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, सफर सहित इन नियमों में बदलाव!

Delhi Traffic Advisory New Year: दिल्ली पुलिस ने नए साल के जश्न को लेकर यातायात में बदलाव किया है. इन रुट्स पर जाने वाले लोग अलर्ट रहें. लोगों से शांति के साथ नया साल मनाने की सलाह दी गई.

Delhi Traffic Advisory New Year: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक नए साल 2026 पर कनॉट प्लेस पर बड़ी तादात में लोगों के जुटने की उम्मीद है. इसी के मद्देनजर शाम 7 बजे से विशेष ट्रेफिक इंतजाम को लागू किया गया. कनॉट प्लेस की तरफ जाने वाले नॉर्मल गाडियों की आवाजाही पर रोक रहेगी. साथ ही इनर, मिडिल और आउटर सर्कल में वहीं गाड़ियां एंट्री कर पाएंगी, जिनके पास वैलिड पास होगा. बंगाली मार्केट, मंडी हाउस, पटेल चौक, मिंटो रोड, गोल मार्केट और आरके आश्रम जैसे रास्तों पर गाड़ियों के जाने पर रोक रहेगी. अनाधिकृत जगहों पर पार्क किए गए वाहनों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

मुसाफिरों के लिए खास इंतजाम

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले मुसाफिरों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. दक्षिण की तरफ से आने वाले मुसाफिरों को ऑप्शनल रास्ता अपनाने की सलाह दी गई है. वहीं, अजमेरी गेट की सेकंड एंट्री से स्टेशन तक जाया जा सकता है. जबकि, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कोई बैन नहीं है. न्यू ईयर ईव के चलते इंडिया गेट और सी-हेक्सागन इलाके में भारी भीड़ इकट्ठा होने की संभावना है. इन इलाकों में गाड़ियों के रुट को बदला गया है. लोगों को दी गई सलाह पर अमल करना चाहिए. किसी भी तरह से भीड़ वाले इलाके में जाने से बचना चाहिए.

दिल्ली पुलिस ने की अपील

मथुरा रोड हो या फिर पंडारा रोड सहित बहुत से मार्गों को अस्थाई तौर पर बंद किया गया है. ट्रैफिक पुलिस ने बचकर और सही रास्ता अपनाकर चलने की सलाह दी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नए वर्ष पर निजी वाहनों से ना ही निकलें तो अच्छा है. बल्कि इसके बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज करें. कहीं भी जाने के लिए अपना रुट तय करें और समय से कुछ देर पहले निकलें. नियमों का पालन करते हुए यात्रा करें. सुरक्षित और सुचारू तौर पर नए साल का वेलकम करें.

हेल्पलाइन नंबर जारी

पुलिस ने एडवायजरी के जरिए कहा कि यदि कोई यातायात नियमों का उल्लंघन करते वक्त या जश्न के दौरान अशांति फैलाता हुआ पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही आम जनता और वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य रखें. ट्रैफिक नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करें और सभी चौराहों पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें. किसी भी तरह की परेशानी होने पर व्हाट्सएप नंबर 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर 1095/011-25844444 के जरिए अपडेट रहें.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Share
Published by
Pushpendra Trivedi

Recent Posts

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST

किसी के दिल की धड़कन बनकर जीवित रहेंगे हरीश राणा, आंखों की कॉर्निया और हार्ट के वॉल्व AIIMS को डोनेट

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…

Last Updated: March 24, 2026 23:25:25 IST

Leander Paes: खेल के मैदान के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे लिएंडर पेस? BJP के साथ सीक्रेट मीटिंग से मचा हड़कंप!

West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…

Last Updated: March 24, 2026 23:11:06 IST

क्या अजिंक्य रहाणे का कटेगा पत्ता? KKR ने रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान, भविष्य में बनेंगे कैप्टन?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…

Last Updated: March 24, 2026 21:55:32 IST

काभा एविएशन अकैडमी ने पूरे किए 1 वर्ष, स्टाफ व छात्रों ने मनाया उत्सव

सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…

Last Updated: March 24, 2026 21:13:11 IST

RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…

Last Updated: March 24, 2026 21:48:22 IST