Actress Khushi Mukherjee Statement: एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने दावा किया कि सूर्यकुमार यादव उन्हें खूब मैसेज किया करते थे. उन्होंने कहा कि कई क्रिकेटर्स उनके पीछे पड़े हुए हैं, लेकिन वह किसी के साथ नहीं जुड़ना चाहती हैं.
Actress Khushi Mukherjee Statement: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. एक बार फिर वह अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. खुशी मुखर्जी ने दावा किया कि कई क्रिकेटर्स उनके पीछे पड़े हुए हैं. उनका कहना है कि सूर्यकुमार यादव उन्हें काफी मैसेज किया करते थे. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुशी मुखर्जी ने यह बयान दिया.
खुशी मुखर्जी ने कहा, ‘कई क्रिकेटर्स मेरे पीछे पड़े थे. सूर्यकुमार यादव मुझे काफी मैसेज किया करते थे, लेकिन अभी हमारी ज्यादा बात नहीं होती. मैं तो जुड़ना भी नहीं चाहती और मुझे अपने साथ कोई लिंक-अप पसंद नहीं है. तो असल में कोई लिंक अप ही नहीं है. उन्होंने साफ किया कि अब उनके बीच कोई बातचीत नहीं होती. साथ ही उन्होंने कहा कि वह किसी तरह के लिंक-अप या अफवाहों का हिस्सा बनना नहीं चाहतीं.
खुशी मुखर्जी के बयान से सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ी हुई है. फैंस की ओर से अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कुछ लोग इस सिर्फ एक पब्लिक स्टंट मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग सूर्यकुमार यादव को ट्रोल कर रहे हैं. हालांकि यह कहानी का सिर्फ एक पहलू है. खुशी मुखर्जी ने सिर्फ इस बात का दावा किया है. भारतीय कप्तान की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जंग छिड़ी हुई है.
खुशी मुखर्जी का जन्म 24 नवंबर, 1996 को कोलकाता में हुआ था. उन्होंने साउथ इंडियन फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की. वह अपने बोल्ड अंदाज और बेबाक बातचीत के लिए जानी जाती हैं. खुशी मुखर्जी ने फिल्मों के अलावा रियलिटी शो और बोल्ड वेब सीरीज में भी काम किया है. खुशी ने साल 2013 में तमिल फिल्म अंजल थुराई से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. इसके बाद वह तेलुगु फिल्मों जैसे डोंगा प्रेमा और हार्ट अटैक के साथ ही हिंदी फिल्म श्रृंगार में दिखाई दीं. खुशी मुखर्जी को छोटे पर्दे और रियलिटी शो से उनकी असली पहचान मिली. उन्होंने एमटीवी के स्प्लिट्सविला 10 और लव स्कूल 3 में भी हिस्सा लिया, जिससे वह युवाओं के बीच ज्यादा पॉपुलर हो गईं. खुशी मुखर्जी बालवीर रिटर्न्स में ज्वाला परी के रूप में और पौराणिक ड्रामा कहत हनुमान जय श्री राम जैसे पॉपुलर टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं.
खुशी मुखर्जी एडल्ट थीम वाली इंडियन वेब सीरीज का जाना पहचाना चेहरा बन चुकी हैं. वह अक्सर अपने बयानों, फैशन सेंस और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर विवादों में रहती हैं. इसके अलावा वह बोल्ड वेब सीरीज में काम करने की वजह से भी कई बार ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं. हालांकि इसके बावजूद वह अपने बेबाक बयानों से पीछे नहीं हटती हैं.
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…
Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…