<
Categories: दिल्ली

धुंध में घिरी दिल्ली: बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली सरकार सख्त, दो चीजों पर लगा परमानेंट बैन

दिल्ली में बढ़ती प्रदूषण समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दो चीजों पर बैन लगहा दिया है. अब PUCC सर्टिफिकेट के बिना ईंधन नहीं मिलेगा. बीएस6 मानक से नीचे के वाहनों को दिल्ली में एंट्री नहीं मिलेगी.

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण के कारण बुरा हाल है. चारों ओर धुंध की मोटी परत छाई हुई है, जो हटने का नाम नहीं ले रही है. प्रदूषण का स्तर बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में बना हुआ है. दिल्ली के अधिकतर इलाकों में प्रदूषण का स्तर 350 से ऊपर दर्ज किया गया. वहीं कुछ इलाकों में AQI 400 से ऊपर पहुंच गया.इसी प्रदूषण की मार को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए दो चीजों पर बैन लगा दिया है. 

इन दो चीजों पर लगा परमानेंट प्रतिबंध

दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिरसा ने कहा कि ‘गंभीर’ वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP)-4 की दो मुख्य पाबंदियों को अब दिल्ली में स्थाई रूप से लागू किया जा रहा है. मंत्री ने एक इंटरव्यू में कहा कि GRAP-4 के तहत जो पाबंदियां थीं, उनमें से दो पाबंदियों को स्थाई रूप से लागू कर दिया गया है. अब दिल्ली में कहीं पर भी बिना PUCC सर्टिफिकेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा. इसके अलावा दिल्ली से बाहर की भारत स्टेज VI (BS6) से कम की जो गाड़ियां हैं, उनका दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंध रहेगा.

इन वाहनों पर पेट्रोल-डीजल पर रोक

दिल्ली सरकार के मुताबिक जिस गाड़ी के पास PUCC सर्टिफिकेट नहीं होगा, उसे पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं मिलेगा. पेट्रोल या डीजल लेने के लिए पॉल्युशन सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी होगा. सरकार के इस कदम से दिल्ली में प्रदूषण कम होने के आसार लगाए जा रहे हैं.

बीएस6 से नीचे की गाड़ियों का दिल्ली में प्रतिबंध

इसके अलावा दिल्ली से बाहर की सभी पेट्रोल-डीजल गाड़ियां, जो BS6 मानक से नीचे होंगी, उन्हें दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इन गाड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है. सरकार ने बाहरी बीएस-6 मानक से नीचे की सभी गाड़ियों पर परमानेंट रोक लगा दी है. 

दिल्ली के लोगों को प्रदूषण के कारण न हो परेशानी

दिल्ली सरकार का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम बिगड़ने वाला है. इसके कारण प्रदूषण और बढ़ सकता है. इसी को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है. सरकार की कोशिश है कि दिल्ली के लोगों को प्रदूषण के कारण दोबारा परेशानियां न उठानी पड़ें.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST