Noida-Ghaziabad Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी भी सामने आई है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, नोएडा और गाजियाबाद में 3 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.
गाजियाबाद में कैसा रहेगा मौसम?
Noida-Ghaziabad Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी भी सामने आई है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, नोएडा और गाजियाबाद में 3 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 जुलाई को नोएडा में तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. इन दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
इसके बाद 30 जुलाई से 3 अगस्त तक भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगह हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि इन दिनों के लिए किसी बड़े मौसम अलर्ट की घोषणा नहीं की गई है. तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
गाजियाबाद में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. 28 और 29 जुलाई को तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. इन दिनों अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.30 जुलाई से 3 अगस्त के बीच भी गाजियाबाद में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश होती रहेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
लगातार हो रही बारिश के कारण नोएडा और गाजियाबाद के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. इससे ट्रैफिक की रफ्तार प्रभावित होने की आशंका है. ऐसे में वाहन चालकों को पानी भरे रास्तों से बचने और सफर से पहले ट्रैफिक व मौसम की ताजा जानकारी जरूर लेने की सलाह दी गई है.
Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…
Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…
IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…
Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…
IND vs WI 2nd ODI Predicted Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे…
Jubin Nautiyal Baby Boy: जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी ने…