<
Categories: दिल्ली

Goverment Kanda Express: भरी महंगाई में होगा फायदा, अब आधे से कम दाम में मिलेगी प्याज; दिल्ली समेत इन शहरों में दोड़ेगी ‘कांदा एक्सप्रेस’

Goverment Kanda Express: दिल्ली में आज से सरकारी केंद्रों पर प्याज 35 रुपये किलो मिलेगा. बढ़ती कीमतों से राहत के लिए Kanda Express से 800 टन प्याज भेजा गया है.

Goverment Kanda Express: दिल्ली में लगातार प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं. प्याज के दाम लगातार बढ़ने से आम जनता काफी परेशान हो रही है. सरकार अब राजधानी में सब्सिडी वाली दर पर 35 रुपये प्रति किलो प्याज उपलब्ध कराएगी. ये कीमत औसत खुदरा भाव से कम है. बुधवार, 26 जुलाई को पहली कांदा एक्सप्रेस दिल्ली में 800 टन प्याज पहुंचाने वाली है. इस प्याज की बिक्री NAFED, NCCF और केंद्रीय भंडार की दुकानों पर की जाएगी. सरकार ने बढ़ती कीमतों को देखते हुए ये कदम उठाया है. 

35 रुपये किलो मिलेगी प्याज

दिल्ली में अब सरकार प्यार 35 रुपये किलो बेचने वाली है. ये प्यार सरकार केंद्रों पर उपलब्ध होगी. सरकार की ये कीमत बाजार के मुकाबले काफी ज्यादा कम है. 25 अगस्त को दिल्ली में प्याज का खुदरा भाव 55 रुपये प्रति किलो था. सरकारी बिक्री से लोगों को प्याज पर करीब 20 रुपये प्रति किलो की बचत हो सकती है. प्याज NAFED, NCCF और केंद्रीय भंडार की दुकानों पर मिलेगा.

दिल्ली पहुंचेगी कांदा एक्सप्रेस

सरकार के अनुसार, पहली Kanda Express से 800 टन प्याज दिल्ली पहुंचाई जाएगी. यह प्याज नासिक में रखे सरकारी बफर स्टॉक से भेजी जा रही है. जब प्याज के दाम बढ़ते हैं, तो सरकार इस स्टॉक को बाजार में बेचती है. इसका मकसद बाजार में प्याज की सप्लाई बढ़ाकर कीमतों को कम करना है.

ये भी पढ़ें: केरल में पति की शर्मनाक करतूत, इंटरनेट पर वायरल हुए पत्नी के निजी पल; बेटी के सामने किया ऐसा काम

आसमान छू रहे प्याज के दाम

सरकार सिर्फ दिल्ली में ही सस्ता प्याज नहीं भेज रही है. रेलवे के जरिए चेन्नई, एर्नाकुलम, मदुरै और गुवाहाटी में भी प्याज पहुंचाई जा रही है. इन शहरों में बढ़ते प्याज के दाम को कम करने की कोशिश की जा रही है. सरकार का कहना है कि जरूरत पड़ने पर बफर स्टॉक से प्याज बाजार में भेजकर सप्लाई और कीमतों को कंट्रोल किया जाता है.

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन मिल रहा धतूरा! कर्नाटक में अमेज़न, इंस्टामार्ट और बिगबास्केट के फूड लाइसेंस हुए सस्पेंड, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हुआ सख्त

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच, जानें पूरी डिटेल

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming 2026: भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर…

Last Updated: October 26, 2026 16:31:09 IST

Rewa Medical College video case: रीवा के चर्चित डॉक्टर केडी सिंह फिर सुर्खियों में, वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू

Rewa Medical College video case: रीवा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. केडी सिंह से जुड़े…

Last Updated: October 26, 2026 16:23:54 IST

Jamia Protest: छात्र संघ चुनाव की मांग पर जामिया में बवाल, छात्राओं और महिला पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कैंपस में तनाव

Jamia Protest: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल…

Last Updated: October 26, 2026 15:41:07 IST

प्रेमिका के परिवार को नागवार गुजरा रिश्ता, युवक समेत पिता और चाचा के साथ हैवानियत

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता…

Last Updated: October 26, 2026 15:19:36 IST

शादी के 4 महीने बाद होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…

Last Updated: October 26, 2026 15:09:15 IST