<
Categories: दिल्ली

नाक की हड्डी टूटी, चेहरे पर चोट… IRS अधिकारी की बेटी का हुआ पोस्टमार्टम, रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे

दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. इस रिपोर्ट में हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं. रिपोर्ट में लड़की की निर्मम हत्या के बारे में पता चला है. फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने इसके बारे में जानकारी दी है.

IRS Offiicer Daughter Case: दक्षिणपूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल्स में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. पुलिस सूत्रों की मानें, तो शुरुआती कार्रवाई में सामने आया था कि गला घोंटकर युवती की हत्या की गई थी. वहीं रेप की आशंका जताई जा रही थी क्योंकि युवती के सिर पर और चेहरे पर चोट के निशान मिले थे. वहीं अब फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने इसके बारे में जानकारी दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि मृतका के हाथों-पैरों पर खरोंच के काफी निशान पाए गए हैं. युवती के नाक की हड्डी में फ्रैक्चर था. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई हैवानियत

डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि शरीर पर प्रतिरोध के अनुरूप कई चोटें मिलीं. चेहरे पर कई घाव और खरोंचे के निशान थे. नाक की हड्डी में फ्रैक्चर था, जिसे देखकर लग रहा था कि किसी भारी चीज से उसकी नाक पर हमला किया गया. वहीं गर्दन की मांसपेशियों में इंटरनल ब्लीडिंग हुई थी. थाइरॉइड उपास्थि के दोनों हिस्सों में फ्रैक्चर था. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि हमले के बाद गला घोंटने से उसकी मौत हुई थी. आंतरिक अंगों में खून का जमाव पाया गया, जो गला घोंटने के कारण था. साथ ही फोरेंसिक जांच के लिए कुछ नमूने सुरक्षित रखे गए हैं, जिनमें नाखून के खुरचन, जाली में खून, गुप्तांगों से लिए गए स्वैब आदि को सुरक्षित रखा गया है. इन सभी सबूतों से पता चलेगा कि युवती के साथ रेप हुआ है या नहीं. 

आरोपी ने कैसे की युवती की हत्या?

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जो जांच की है. उसमें पाया गया है कि आरोपी 19 वर्षीय राहुल मीणा ने अतिरिक्त चाबी से घर में एंट्री की. वो घर में छत पर बने 22 वर्षीय पीड़िता के स्टडी रूम में पहुंचा. वहां पर वो सिविल सर्विस की परीक्षा की तैयारी कर रही थी. आरोप है कि राहुल ने पीड़िता पर हमला किया. उसने चार्जिंग केबल से उसका गला घोंट दिया और कोई भारी चीज उठाकर उसके ऊपर दे मारी. वहीं कहा जा रहा है कि आरोपी ने बेहोशी की हालत में युवती से रेप भी किया. इसके बाद वो उसे घसीटकर नीचे ले गया. ययुवती के फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करके लॉकर खोलना चाहा. हालांकि बाद में उसने स्क्रूड्राइवर से लॉकर तोड़ा और नकदी व गहने चुराए और भाग गया. भागने से पहले उसने खून से सनी चप्पलें और कपड़े भी बदले.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST

IND VS PAK: भारतीय ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल

IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…

Last Updated: October 3, 2026 13:43:49 IST

Haryana News: सुनसान इमारत के अंदर किशोरी को उठाकर अंदर ले गए बदमाश, 4 लोगों ने मिलकर किया गैंग रेप, सहेली पर भी किया हमला

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक सुनसान इमारत के अंदर चार युवकों ने कथित तौर…

Last Updated: October 3, 2026 13:39:07 IST

IND vs PAK Final: 28 गेंदें, 61 रन और 7 छक्के: अभिषेक शर्मा ने पाक के उड़ाए परखच्चे, तोड़ दिया गेल और ब्रेविस का बड़ा रिकॉर्ड

Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…

Last Updated: October 3, 2026 13:11:40 IST