Who is Bansuri Swaraj: इन दिनों दिवंगत BJP की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज की बेटी,बांसुरी स्वराज काफी चर्चे में है. हाल ही में उनका AAP नेता सौरभ भारद्वाज के साथ विवाद हुआ. आइए जानते हैं उनके बारे में सबकुछ-
Who is Bansuri Swaraj: इन दिनों राजनिती में एक नाम काफी चर्चे में है वो है बांसुरी स्वराज. दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके कुछ नेताओं, जिनमें सौरभ भारद्वाज भी शामिल हैं, को निर्देश दिया कि वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद बांसुरी स्वराज को लेकर किए गए कथित मानहानिकारक पोस्ट को तुरंत हटाएं. अदालत ने ये भी साफ किया कि इस तरह की चीज को आगे शेयर करने या प्रसारित करने पर रोक रहेगी. इस फैसले को मौजूदा राजनीतिक माहौल में एक अहम कदम माना जा रहा है. इसी के चलते आइए जानते हैं कि कौन है बांसुरी स्वराज.
बांसुरी स्वराज देश की जानी-मानी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं. उन्होंने कुछ समय पहले राजनीति में कदम रखा है और इसी कारण वो चर्चा में बनी हुई हैं. पेशे से वकील बांसुरी ने अपनी पढ़ाई विदेश से की है. उन्होंने इंग्लैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से अंग्रेजी लिटरेचर में ग्रेजुएट किया डिग्री प्राप्त की और बाद में लंदन के बीपीपी लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई की. इसके साथ ही उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री भी हासिल की है.
बांसुरी स्वराज साल 2007 में दिल्ली बार काउंसिल में शामिल हुई थीं और तब से लेकर अब तक वो सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रही हैं. लगभग 16 सालों के एक्सपीरिएंस के साथ उन्होंने कई अहम मामलों में अपनी भूमिका निभाई है. उनके काम का दायरा रियल एस्टेट, टैक्स और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े मामलों तक फैला हुआ है.
अपने करियर के दौरान बांसुरी स्वराज ने कई हाई-प्रोफाइल मामलों में पैरवी की है और एक मजबूत वकील के रूप में पहचान बनाई है. वो उस समय भी चर्चा में आई थीं जब उनका नाम पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी से जुड़े कानूनी मामले में सामने आया था. उस समय भी ये मुद्दा राजनीतिक बहस का विषय बना था, हालांकि उनकी पेशेवर स्वतंत्रता का समर्थन किया गया था.
पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…
अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…
IND vs PAK | Washington Sundar Catch Video: नागोया में खेले गए एशियाई खेल 2026…
Ashok Kumar First Rap Song: आज के समय में रैप गाने काफी सुने जाते हैं.…
बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…
UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…