<
Categories: दिल्ली

इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों का हंगामा! हिडमा के समर्थन में नारेबाज़ी, पुलिस पर पेपर स्प्रे से हमला, FIR दर्ज

New Delhi: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ कुछ लोगों ने इंडिया गेट के सामने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. हालांकि जब पुलिस उन्हें हटाने पहुंची तो प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया.

New Delhi: राजधानी दिल्ली समेत NCR में प्रदूषण की वजह से हालात बहुत खराब हो गया है. लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया है. इसके जवाब में कुछ लोगों ने इंडिया गेट पर प्रोटेस्ट शुरू कर दिया है. उन्होंने हाल ही में मारे गए माओवादी हिडमा के सपोर्ट में नारे भी लगाए. प्रोटेस्ट करने वालों को हटाने गई पुलिस पर पेपर स्प्रे से हमला किया गया. इस घटना में कई पुलिसवाले घायल हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में तीन-चार पुलिसवाले घायल हुए हैं और उनका इलाज राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में चल रहा है.

पुलिस पर पेपर स्प्रे से हमला

प्रदर्शनकारी दिल्ली की “बहुत खराब” एयर क्वालिटी को ठीक करने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर इंडिया गेट के पास जमा हुए थे. जब उन्हें हटाया गया, तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया. हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें हटा दिया. एक सीनियर अधिकारी ने कहा, “कुछ प्रदर्शनकारी C-हेक्सागन में घुस गए और बैरियर पार करने की कोशिश की. हमने उन्हें समझाने की कोशिश की कि पीछे कई एम्बुलेंस और डॉक्टर फंसे हुए हैं और उन्हें रास्ता देने की जरूरत है. लेकिन वे भड़क गए” मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को टकराव की आशंका हुई और उन्होंने प्रोटेस्ट करने वालों से पीछे हटने को कहा.

हिडमा के सपोर्ट में नारे लगे

ऑफिसर ने कहा कि “प्रदर्शनकारी नहीं माने बैरिकेड पार करके सड़क पर बैठ गए. जब ​​हमारी टीम उन्हें हटाने की कोशिश कर रही थी, तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसवालों पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया. तीन-चार पुलिसवाले घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है” बाद में प्रदर्शनकारियों को C-Hexagon से हटा दिया गया. डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (नई दिल्ली) देवेश कुमार महाला ने कहा कि “यह बहुत अजीब था यह पहली बार है जब प्रदर्शनकारियों ने ट्रैफिक और लॉ एंड ऑर्डर अधिकारियों पर इस तरह हमला किया है.” ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में मारे गए माओवादी हिडमा के सपोर्ट में भी नारे लगाए.

बीजेपी सांसद ने क्या कहा?

बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि “ये प्रदूषण के नाम पर प्रोटेस्ट करने वाले नक्सलवादी हैंऔर इनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही हैइन नक्सलवादियों के पीछे वहीं है जो बीजेपी से चुनाव में हार गए” दिल्ली में प्रदूषण हैं पर पिछली सरकारों की तुलना में कम हैपीछले 10 साल की धूल को साफ करने में वक्त लगेगा4हमारी सरकार पॉल्यूशन को कम करने के लिए कई कदम उठाई है और उठा रही है.”

बीजेपी नेता ने क्या कहा?

बीजेपी नेता ने X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि “दिल्ली में कल हुए प्रोटेस्ट का सच देखिए हाथ में पोस्टर पॉल्यूशन के नाम के मुंह में नारे लाल सलाम के जिहादी और नक्सलियों का नया मुखौटा – सोशल एक्टिविस्ट बनना दिल्ली ने ऐसी विचारधारा को मुंहतोड़ जवाब दिया है.”

पुलिस ने FIR दर्ज की

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिसवालों पर पेपर स्प्रे करने के मामले में FIR दर्ज की है. वहीं इंडिया गेट पर दिल्ली पुलिस ने पेपर स्प्रे करने के आरोप में करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया है. दिल्ली पुलिस जल्द ही पेपर स्प्रे के मामले में गिरफ्तारियां कर सकती है.
दिल्ली के कर्तव्य पथ थाना से जुड़े मामले में आरोपियों को भेजा गया दो दिनों की न्याययिक रिमांड (JC) में… कोर्ट द्वारा पांच आरोपियों को भेजा गया दो दिनों की न्याययिक रिमांड में जबकि एक आरोपी को भेजा गया सेफ हाउस में ….पुलिस द्वारा बताया गया है 6th आरोपी द्वारा बताया गया है कि वो नाबालिक हैलिहाजा उसके उम्र संबंधित जांच पड़ताल भी करवाया जा रहा है .

नक्सली हिडमा के समर्थन में नारेबाजी करने वाले अन्य आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में चल रही है सुनवाई

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

Vastu Tips: क्या आपने भी इस दिशा में रखा है गंगाजल? जान लें सही नियम वरना बढ़ सकता है वास्तु दोष!

Vastu Upay For Positive Energy: गंगाजल का सही ढंग से इस्तेमाल आपके जीवन में बड़ा…

Last Updated: April 8, 2026 16:20:37 IST

1 करोड़ के निवेश पर 16 करोड़ का रिटर्न, मार्केट के हिसाब से वैभव सूर्यवंशी से हो रहा कितना मुनाफा?

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से जमकर रन बन रहे हैं. उन्होंने…

Last Updated: April 8, 2026 16:06:53 IST

रूस से भर-भर कर भारत लाई गई लाशें? यूक्रेन जंग में कितने हिंदुस्तानियों की मौत; हैरान करने वाले हैं आंकड़े

Russia Ukraine War:दिसंबर 2025 में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक सवाल के…

Last Updated: April 8, 2026 16:03:06 IST

डॉक्टर का सनसनीखेज खुलासा, अस्पताल का बिल बढ़ाने के लिए मरीजों को जबरन ICU में रोकते थे, इस्तीफा देकर खोली पोल!

एक युवा डॉक्टर का आरोप है कि उनकी महिला बॉस द्वारा उन पर दबाव बनाया…

Last Updated: April 8, 2026 15:51:07 IST

TS Inter Result 2026 Date: तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट tgbie.in पर जल्द करेगा जारी, ऐसे फटाफट कर पाएंगे चेक

TS Inter TSBIE Result 2026 Date: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) जल्द ही 1st,…

Last Updated: April 8, 2026 15:36:21 IST

21 मैच खेलकर IPL करियर खत्म, बिजनेस में आजमाया हाथ, कहां है SRH को चैंपियन बनाने वाला धाकड़ ऑलराउंडर

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बेन कटिंग ने 2016 के फाइनल में मात्र…

Last Updated: April 8, 2026 15:34:33 IST