New Delhi: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ कुछ लोगों ने इंडिया गेट के सामने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. हालांकि जब पुलिस उन्हें हटाने पहुंची तो प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया.
Protesters Riot at India Gate
New Delhi: राजधानी दिल्ली समेत NCR में प्रदूषण की वजह से हालात बहुत खराब हो गया है. लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया है. इसके जवाब में कुछ लोगों ने इंडिया गेट पर प्रोटेस्ट शुरू कर दिया है. उन्होंने हाल ही में मारे गए माओवादी हिडमा के सपोर्ट में नारे भी लगाए. प्रोटेस्ट करने वालों को हटाने गई पुलिस पर पेपर स्प्रे से हमला किया गया. इस घटना में कई पुलिसवाले घायल हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में तीन-चार पुलिसवाले घायल हुए हैं और उनका इलाज राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में चल रहा है.
प्रदर्शनकारी दिल्ली की “बहुत खराब” एयर क्वालिटी को ठीक करने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर इंडिया गेट के पास जमा हुए थे. जब उन्हें हटाया गया, तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया. हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें हटा दिया. एक सीनियर अधिकारी ने कहा, “कुछ प्रदर्शनकारी C-हेक्सागन में घुस गए और बैरियर पार करने की कोशिश की. हमने उन्हें समझाने की कोशिश की कि पीछे कई एम्बुलेंस और डॉक्टर फंसे हुए हैं और उन्हें रास्ता देने की जरूरत है. लेकिन वे भड़क गए” मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को टकराव की आशंका हुई और उन्होंने प्रोटेस्ट करने वालों से पीछे हटने को कहा.
ऑफिसर ने कहा कि “प्रदर्शनकारी नहीं माने बैरिकेड पार करके सड़क पर बैठ गए. जब हमारी टीम उन्हें हटाने की कोशिश कर रही थी, तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसवालों पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया. तीन-चार पुलिसवाले घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है” बाद में प्रदर्शनकारियों को C-Hexagon से हटा दिया गया. डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (नई दिल्ली) देवेश कुमार महाला ने कहा कि “यह बहुत अजीब था यह पहली बार है जब प्रदर्शनकारियों ने ट्रैफिक और लॉ एंड ऑर्डर अधिकारियों पर इस तरह हमला किया है.” ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में मारे गए माओवादी हिडमा के सपोर्ट में भी नारे लगाए.
बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि “ये प्रदूषण के नाम पर प्रोटेस्ट करने वाले नक्सलवादी हैंऔर इनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही हैइन नक्सलवादियों के पीछे वहीं है जो बीजेपी से चुनाव में हार गए” दिल्ली में प्रदूषण हैं पर पिछली सरकारों की तुलना में कम हैपीछले 10 साल की धूल को साफ करने में वक्त लगेगा4हमारी सरकार पॉल्यूशन को कम करने के लिए कई कदम उठाई है और उठा रही है.”
बीजेपी नेता ने X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि “दिल्ली में कल हुए प्रोटेस्ट का सच देखिए हाथ में पोस्टर पॉल्यूशन के नाम के मुंह में नारे लाल सलाम के जिहादी और नक्सलियों का नया मुखौटा – सोशल एक्टिविस्ट बनना दिल्ली ने ऐसी विचारधारा को मुंहतोड़ जवाब दिया है.”
रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिसवालों पर पेपर स्प्रे करने के मामले में FIR दर्ज की है. वहीं इंडिया गेट पर दिल्ली पुलिस ने पेपर स्प्रे करने के आरोप में करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया है. दिल्ली पुलिस जल्द ही पेपर स्प्रे के मामले में गिरफ्तारियां कर सकती है.
दिल्ली के कर्तव्य पथ थाना से जुड़े मामले में आरोपियों को भेजा गया दो दिनों की न्याययिक रिमांड (JC) में… कोर्ट द्वारा पांच आरोपियों को भेजा गया दो दिनों की न्याययिक रिमांड में जबकि एक आरोपी को भेजा गया सेफ हाउस में ….पुलिस द्वारा बताया गया है 6th आरोपी द्वारा बताया गया है कि वो नाबालिक हैलिहाजा उसके उम्र संबंधित जांच पड़ताल भी करवाया जा रहा है .
नक्सली हिडमा के समर्थन में नारेबाजी करने वाले अन्य आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में चल रही है सुनवाई
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…