Delhi Traffic Update Today: रक्षाबंधन 2026 पर दिल्ली में ट्रैफिक बढ़ने की संभावना है. पुलिस ने आनंद विहार ISBT, रोड नंबर-56, NH-9 और विकास मार्ग पर जाम को लेकर एडवाइजरी जारी की है. यात्रियों को प्रभावित रास्तों से बचकर वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है.
आज दिल्ली में लग सकता है महाजाम
Delhi Traffic Update Today: रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए एक खास एडवाइजरी जारी कर दी है. 28 अगस्त को आज पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा. इस त्योहार के चलते कई इलाकों में लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है. जिसके कारण कुछ प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक अधिक देखने को मिल सकता है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आनंद विहार ISBT, रोड नंबर 56, NH-9 और विकास मार्ग के इलाके में भारी भीड़ देखने को मिल सकती है. त्योहार के कारण लोग बड़ी संख्या में निजी वाहनों, बसों और ऑटो से सफर करेंगे. जिससे इन इलाकों में जाम जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को आनंद विहार और आसपास के व्यस्त रास्तों से बचने की सलाह दी है. यात्रियों को अपनी यात्रा शुरू करने से पहले योजना जरूर बना लेनी चाहिए.
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कहा है कि जाम से बचने के लिए रोड नंबर-57, NH-24 और NH-9 जैसे दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें. घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें, क्योंकि कुछ रास्तों पर जरूरत के हिसाब से डायवर्जन किया जा सकता है. ट्रैफिक पुलिस ने निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
CSK: चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है. दिग्गज खिलाड़ी ने करीब…
Delhi Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है.…
UP Car Accident: बाराबंकी के सफदरगंज में प्यारेपुर के पास चलती कार में भीषण आग…
Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां झाझड़…
Salman Khan YouTube Channel: सलमान खान ने अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल शुरू किया है. इस…
Rise and Fall 2: राइज एंड फॉल 2 में हाल ही में तेज प्रताप यादव…