Delhi Traffic Update Today: रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए एक खास एडवाइजरी जारी कर दी है. 28 अगस्त को आज पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा. इस त्योहार के चलते कई इलाकों में लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है. जिसके कारण कुछ प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक अधिक देखने को मिल सकता है.
दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आनंद विहार ISBT, रोड नंबर 56, NH-9 और विकास मार्ग के इलाके में भारी भीड़ देखने को मिल सकती है. त्योहार के कारण लोग बड़ी संख्या में निजी वाहनों, बसों और ऑटो से सफर करेंगे. जिससे इन इलाकों में जाम जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को आनंद विहार और आसपास के व्यस्त रास्तों से बचने की सलाह दी है. यात्रियों को अपनी यात्रा शुरू करने से पहले योजना जरूर बना लेनी चाहिए.
इन रास्तों से बचने की सलाह
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कहा है कि जाम से बचने के लिए रोड नंबर-57, NH-24 और NH-9 जैसे दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें. घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें, क्योंकि कुछ रास्तों पर जरूरत के हिसाब से डायवर्जन किया जा सकता है. ट्रैफिक पुलिस ने निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
- घर से निकलने से पहले ट्रैफिक का हाल जरूर देखें.
- आनंद विहार ISBT और आसपास की भीड़ वाली सड़कों से बचें.
- हो सके तो दूसरे रास्तों से जाएं.
- जाम से बचने के लिए थोड़ा जल्दी घर से निकलें.
- ट्रैफिक पुलिस की बात मानें.