<
Categories: दिल्ली

Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे पर क्या होगी सुरक्षा? यहां जानिये पूरी डिटेल

Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति पुतिन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हस्तियों में शुमार हैं. उनके हर दौरे में उनकी सिक्युरिटी टीम हमेशा उनके साथ रहती है.

Putin India Visit: दुनिया के चुनिंदा ताकतवर देशों में शामिल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 और 5 दिसंबर को भारत के दौरे हैं. इस दौरान उनकी कई अहम मुलाकातें होनी हैं. मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके अलावा वह 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. पुतिन के दौर को लेकर भारत में सभी तैयारियां कर ली गई हैं. खासतौर से राजधानी दिल्ली सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 

लगाए गए कई जगह जैमर

मिली जानकारी के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति पुतिन गुरुवार (4 दिसंबर) की शाम को भारत पहुंचेंगे. दिल्ली में नवंबर महीने में लाल किला के पास कार ब्लास्ट हुआ था. ऐसे में दिल्ली में सुरक्षा खासतौर से चाकचौबंद है. जगह जगह जैमर लगाए गए हैं और ड्रोन के जरिये उन जगहों पर अभी से नजर रखी जा रही है, जहां से पुतिन गुजरेंगे. इसके अलावा फेस रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए हैं. विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है. जहां से लगातार ऐसे रास्तों और स्थलों की निगरानी की जा रही है.

5 लेयर होगी सुरक्षा

बताया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन की सुरक्षा के लिए कुल पांच लेयर का सुरक्षा चक्र तैयार किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, इसके तहत पहली लेयर में पुतिन के सुरक्षा गार्ड्स तैनात रहेंगे. यह दूसरे देश के दौरों पर होता है. इस घेरे में राष्ट्रपति पुतिन की सिक्युरिटी के साथ SPG और NSG होगी. वह भी तब जब पीएम मोदी और पुतिन साथ होंगे.

हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील हुई दिल्ली

रूस के राष्ट्रपति उन राष्ट्राध्यक्षों में शामिल हैं, जिनकी सुरक्षा बहुत कड़ी होती है. ऐसे में रूट्स, वेन्यूज के साथ-साथ सिक्युरिटी प्लानिंग का जायजा लिया जा चुका है. यह भी जानकारी मिली है कि रूसी स्पेशल फोर्सेस आंतरिक सर्कल में रहेंगी. बाहरी लेयर की सुरक्षा भारत के NSG कमांडों के हाथ में रहेगी. इसमें एसपीजी, रॉ, आइबी और दिल्ली पुलिस के अधिकारी शामिल रहेंगे.  वहीं, रूस के राष्ट्रपति पुतिन जिस होटल में ठहरेंगे उस होटल की खास सुरक्षा रहेगी.   

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Breast Cancer Pink Ribbon Connection: गुलाबी रिबन ही क्यों बना ब्रेस्ट कैंसर की पहचान? इसके पीछे की कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान

Breast Cancer Pink Ribbon Connection: अक्टूबर ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता का महीना है. गुलाबी रिबन की…

Last Updated: October 6, 2026 11:46:34 IST

Baseer Ali Girlfriend: प्यार था सच्चा, फिर भी क्यों पीछे हटे बशीर अली? हिंदू छोड़ इस्लाम अपनाने के लिए थी तैयार

Baseer Ali Girlfriend: बशीर अली ने अपने पुराने रिश्ते का खुलासा किया. उन्हें दूसरे धर्म…

Last Updated: October 6, 2026 11:11:23 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? आपके शहर का ताजा भाव देखकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 6 Oct 2026: आज चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल…

Last Updated: October 6, 2026 11:38:39 IST

Ratlam Crime News: पत्नी के सामने खुला राज, फिर हुआ कुछ ऐसा…पहले युवती और अब युवक की हालत गंभीर

Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…

Last Updated: October 6, 2026 08:02:59 IST