Delhi High Court: तरुण मर्डर केस के बाद उत्तम नगर में भारी तनाव के बीच बड़ा फैसला, आखिर कोर्ट ने पुलिस को क्यों दी खुली छूट? क्या है वह फैसला जिसने उपद्रवियों के मन में डर भर दिया? जानें पूरी अपडेट...
तरुण मर्डर केस के बाद उत्तम नगर में भारी तनाव के बीच बड़ा फैसला, ईद और राम नवमी पर सुरक्षा के कड़े निर्देश
Delhi High Court: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में पिछले कुछ दिनों से बनी तनावपूर्ण स्थिति पर अब दिल्ली हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने साफ कर दिया है कि इलाके में हिंसा रोकना और लोगों के मन से डर निकालना प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए. बेंच ने पुलिस और सिविल प्रशासन को दोटूक शब्दों में निर्देश दिया है कि किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था नहीं बिगड़नी चाहिए.
कोर्ट ने कहा कि पुलिस को सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाने चाहिए. जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत करना भी शामिल है ताकि ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके. इसके अलावा कोर्ट ने निर्देश दिया कि इलाके में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था राम नवमी के बाद तक बनी रहे. कोर्ट ने यह उम्मीद भी जताई कि समाज के सभी वर्ग संयम बरतेंगे ताकि शांति और सद्भाव बना रहे.
अदालत ने भरोसा जताया है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के 800 जवानों की तैनाती से स्थानीय निवासियों के बीच सुरक्षा का भाव पैदा होगा. कोर्ट का मानना है कि सड़कों पर सुरक्षा बलों की मौजूदगी न केवल उपद्रवियों के मन में डर पैदा करेगी, बल्कि आम जनता को यह विश्वास दिलाएगी कि वे सुरक्षित हैं.
सामने आ रहे त्योहारों को देखते हुए कोर्ट ने विशेष संवेदनशीलता बरतने को कहा है. कोर्ट ने प्रशासन को सुनिश्चित करने को कहा है कि ईद के दौरान माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहे और इबादत में कोई खलल न पड़े. सुरक्षा के ये पुख्ता इंतजाम केवल ईद तक नहीं, बल्कि राम नवमी तक लगातार जारी रखे जाने चाहिए. कोर्ट ने चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति या समूह, चाहे वह कोई भी हो अगर माहौल बिगाड़ने की रत्ती भर भी कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
दरअसल 4 मार्च को होली के दिन JJ कॉलोनी इलाके में तरुण (26 साल) की हत्या कर दी गई थी. यह हत्या उसके परिवार और पड़ोसियों के बीच हुई झड़प के दौरान हुई. पुलिस के अनुसार हिंसा तब भड़की जब तरुण के परिवार की एक लड़की द्वारा फेंके गए पानी के गुब्बारे का पानी पड़ोसी परिवार की एक महिला पर जा गिरा. इसके बाद कई हिंदू संगठनों ने इस हत्या के विरोध में प्रदर्शन किए और आरोपियों के परिवार के दो वाहनों में आग लगा दी. पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस के अनुसार मस्जिदों ईदगाहों और अन्य धार्मिक स्थलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जहां लोगों की बड़ी भीड़ जुटने की संभावना है.
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…