<

ब्राइडल शॉपिंग से लेके कॉलेज लुक तक दिल्ली की इन 7 मार्केट्स में आपको मिलेगा सब कुछ और होगी पैसे की बचत

Affordable Markets in Delhi For Street Shopping: दिल्ली शॉपिंग के लिए हमेशा से ही मशहूर रही है। यहाँ हर किसी के बजट और पसंद के हिसाब से बाजार…

Affordable Markets in Delhi For Street Shopping: दिल्ली शॉपिंग के लिए हमेशा से ही मशहूर रही हैयहाँ हर किसी के बजट और पसंद के हिसाब से बाजार मिलते हैंअगर आप सस्ते और ट्रेंडी कपड़ों की तलाश में हैं, तो दिल्ली के कुछ खास मार्केट आपकी पहली पसंद हो सकते हैं

सरोजिनी नगर मार्केट

सरोजिनी नगर मार्केट फैशन-लवर्स के लिए स्वर्ग से कम नहीं हैयहाँ आपको ज़ारा, मैंगो जैसे ब्रांडेड कपड़े बहुत ही कम दामों में मिल जाएंगे। ट्रेंडी टॉप्स, जींस, ड्रेसेज़, फुटवियर और एक्सेसरीज़ यहां आसानी से मिलते हैं। यह जगह कॉलेज स्टूडेंट्स और युवाओं के बीच बेहद फेमस है।

लाजपत नगर मार्केट

लाजपत नगर मार्केट को लोग प्यार से “लंदन मार्केट” भी कहते हैं। यहाँ पर वेस्टर्न वियर के साथ-साथ एथनिक वियर की भी शानदार रेंज मिलती है। खासतौर पर साड़ियां, लहंगे, गाउन और सूट्स सस्ता दामों में खरीदे जा सकते हैं। शादी और त्योहारों के लिए शॉपिंग का यह बेहतरीन ठिकाना है।

चांदनी चौक

दिल्ली का सबसे पुराना और ऐतिहासिक बाज़ार चांदनी चौक अपनी रोमांटिक गलियों और पुराने जमाने की खूबसूरती के लिए मशहूर है। यहाँ आपको शादी-ब्याह के कपड़े जैसे साड़ियां, लहंगे और गाउन बहुत ही कम दामों में मिल जाएंगे। यही वजह है कि यह मार्केट हर दुल्हनो की पसंदीदा जगह है।

जनपथ मार्केट

जनपथ मार्केट उन लोगों के लिए शानदार जगह है जो कपड़ों के साथ-साथ ट्रेंडी ज्वेलरी, बैग, हैंडीक्राफ्ट्स और गिफ्ट आइटम्स खरीदना चाहते हैं। यहां हर चीज बहुत ही सस्ता दामों पर मिलती है।

करोल बाग

करोल बाग मार्केट दिल्ली का एक बड़ा और मशहूर बाजार है, जो खासकर कपड़ों, शादी के सामानों और इलेक्ट्रॉनिक चीज़ों के लिए जाना जाता है। यहाँ अच्छी क्वालिटी का सामान सस्ते में मिल जाता है, जिसकी वजह से हमेशा भीड़ रहती है। इसका एक हिस्सा गफ्फार मार्केट मोबाइल फोन के लिए बहुत मशहूर है।

कमला नगर

कमला नगर मार्केट दिल्ली यूनिवर्सिटी के पास है और युवाओं के बीच बहुत मशहूर है। यहाँ पर नए फैशन के कपड़े, जूते और खाने-पीने की अच्छी चीजें मिलती हैं, जो कॉलेज के छात्रों को बहुत पसंद आती हैं क्योंकि ये सस्ते और ट्रेंडी होते हैं।

पालीका बाजार

पालिका बाजार कनॉट प्लेस में स्थित एक पुराना और मशहूर अंडरग्राउंड बाजार है। यह बाजार अपने सस्ते कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक सामानों और गिफ्ट आइटम्स के लिए जाना जाता है। यहाँ खरीदारी करते समय मोल-भाव करना बहुत जरूरी है।

दिल्ली हाट

दिल्ली हाट भारत की संस्कृति दिखाने वाला एक खास बाजार है। यहाँ कारीगर अपने हाथ से बने कपड़े और सामान बेचते हैं। साथ ही, यहाँ आप अलग-अलग राज्यों के स्वादिष्ट पकवानों का भी मज़ा ले सकते हैं।

अगर आप बजट-फ्रेंडली और फैशनेबल शॉपिंग करना चाहती हैं, तो दिल्ली के ये बाजार आपके लिए परफेक्ट जगह हैं। चाहे ट्रेंडी कपड़े हों, शादी का लहंगा या एथनिक वियर सबकुछ आपको यहां बेहद कम दामों में मिल जाएगा।

Ananya Verma

Share
Published by
Ananya Verma

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST