<
Categories: विदेश

दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों का हुआ खुलासा, यहाँ अपराध है बिल्कुल न के बराबर

Most Safest Countries In the World: हाल ही में जारी ग्लोबल सेफ्टी रिपोर्ट (Gallup Report) के अनुसार, सिंगापुर को दुनिया का सबसे सुरक्षित देश माना गया है जहाँ…

Most Safest Countries In the World: हाल ही में जारी ग्लोबल सेफ्टी रिपोर्ट (Gallup Report) के अनुसार, सिंगापुर को दुनिया का सबसे सुरक्षित देश माना गया है जहाँ लोग रात में भी बिना डर के अकेले टहल सकते हैं। इस रिपोर्ट में ताजिकिस्तान और चीन सिंगापुर (Singapore) के बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं खाड़ी देशों (GCC) जैसे यूएई, ओमान, सऊदी अरब, कुवैत और बहरीन ने भी कई यूरोपीय देशों को पीछे छोड़ दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा की यह रैंकिंग केवल कम अपराध के अनुसार कि गई है। इसके पीछे मजबूत सरकार, सख्त कानूनबेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और लोगों की संतुष्टि जैसे कारक बहुत ज़रूरी होते हैं। उदाहरण के तौर पर, यूएई में 90% लोग मानते हैं कि उनका इलाका सुरक्षित और रहने लायक है। यही वजह है कि यहां लोग खुद को और ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं।

Gallup की मैनेजिंग एडिटर जूली रे ने कहा कि कई देशों में लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं, और यह भावना हर साल एक जैसी रहती है। खासकर यूएई में सुरक्षा को लेकर लोगों का भरोसा हमेशा 90% से ऊपर रहा है।

जुलाई 2025 में Numbeo Database ने भी यूएई को दुनिया का सबसे सुरक्षित देश बताया था। खासकर अबू धाबी और दुबई लगातार दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट में शामिल होते रहे हैं।

Gallup सर्वे के अनुसार, दुनिया के 73% जवान लोग मानते हैं कि रात में अकेले चलना उनके लिए सुरक्षित है। यह आंकड़ा 2006 से अब तक का सबसे ऊंचा है।हालांकि, कुछ देशों में स्थिति उल्टा है। अफ्रीका के कई देशों जैसे दक्षिण अफ्रीका, लेसोथो, बोत्सवाना, लाइबेरिया, जिम्बाब्वे और चाड में लोग रात में खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं।

इस रिपोर्ट के लिए कुल 144 देशों और क्षेत्रों में 15 साल और उससे ऊपर की उम्र के 1,45,170 जवानों से इंटरव्यू लिए गए।इससे यह पता चलता है कि सुरक्षित महसूस करना सिर्फ अपराध के आँकड़ों पर निर्भर नहीं करता, बल्कि इस पर भी निर्भर करता है कि लोग कैसा महसूस करते हैं और उन्हें कितना भरोसा है।

Ananya Verma

Recent Posts

कोटा में रेल हादसा! गुड़ला रेलवे स्टेशन पर हुआ धमाका, एक के ऊपर एक चढ़ीं बोगी

Train Accident: बुधवार सुबह गुड़ला रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. तेज रफ्तार मुंबई-अमृतसर स्पेशल…

Last Updated: October 7, 2026 17:01:22 IST

दिल्ली में एक और हादसा, सीमापुरी में इमारत गिरने से हड़कंप, मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बिल्डिंग गिरने से हंगामा मच गया. मौके…

Last Updated: October 7, 2026 16:55:03 IST

Prayagraj News: 15,000 रुपये के कर्ज को लेकर दोस्तों के बीच हुआ विवाद, नाले में मिली 17 वर्षीय शांतनु की लाश, जानें पूरा मामला

प्रयागराज में 17 वर्षीय शांतनु दुबे की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. उसे…

Last Updated: October 7, 2026 16:34:19 IST

Meerut Murder Case: कब्र में दफन था पति का शव, लेकिन मुर्दे की फोटो ने खोल दी पूरी पोल! पत्नी और प्रेमी पर FIR

Meerut Murder Case: मेरठ में राजमिस्त्री तालिब की मौत हत्या में बदली. शव की तस्वीरों…

Last Updated: October 7, 2026 16:16:26 IST

Amazon ऑफिस के बाहर ट्रांसफॉर्मर में जोरदार धमाका, फटा ट्रांसफॉर्मर, Video Viral

Amazon Office Transformer Blast: बेंगलुरु में अमेजन ऑफिस के बाहर एएक ट्रांसफार्मर फट गया, जो…

Last Updated: October 7, 2026 16:16:22 IST