<
Categories: दिल्ली

Tourist places Weather: घूमने से पहले जानें पर्यटन स्थलों का हाल, हिल स्टेशन से बीच तक, कहां जाएं और कहां बचें

Tourist places Weather: घूमने से पहले जानें देश के फेमस पर्यटन स्थलों के मौसम का हाल. हिल स्टेशन से बीच तक कहां है सुहाना मौसम, कहां हो रही बारिश और बर्फबारी. किन जगहों पर जाने से बचें, यहां देखें पूरी अपडेट.

Tourist places Weather: अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो निकलने से पहले मौसम का हाल जान लेना बहुत जरूरी है. अभी के मौसम के मिजाज से देश के कई पर्यटन स्थलों पर मौसम तेजी से बदल रहा है. कहीं हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चल रही हैं, तो कहीं तेज धूप या खराब मौसम परेशानी बढ़ा सकता है. ऐसे में हिल स्टेशन से लेकर बीच डेस्टिनेशन तक, जानिए आज कहां घूमना शानदार अनुभव दे सकता है और किन जगहों से दूरी बनाना ही समझदारी होगी.

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है और राजधानी शिमला से इसकी शुरुआत साफ तौर पर देखी जा रही है, शिमला में आज सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है, वहीं ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार शिमला में आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम खराब बना रह सकता है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।

अन्य जिलों का हाल

 • कुल्लू-मनाली: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी, पर्यटन स्थलों पर ठंड बढ़ी।
 • लाहौल-स्पीति: कई इलाकों में बर्फबारी जारी, सड़कें प्रभावित हो सकती हैं।
 • कांगड़ा: आंशिक बादल और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना।
 • मंडी: मौसम बदला-बदला, तापमान में गिरावट दर्ज।
 • सोलन: बादल छाए, सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ा।
 • चंबा: ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी, निचले इलाकों में ठंडी हवाएं।
 • सिरमौर: मौसम साफ से आंशिक बादल, तापमान सामान्य से कम।
 • हमीरपुर-बिलासपुर-ऊना: हल्के बादल, मौसम शुष्क लेकिन ठंडक बरकरार।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई है. प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए यात्रा करें और विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानी बरतें.

कुल्लू, मनाली, मंडी, कल्पा, केलांग

हिमाचल के ऊपरी इलाकों में अब तक गोंदला में 23.5 सेमी, केलांग में 20.0 सेमी, कल्पा में 8.8 सेमी, मनाली के उपरी इलाको में 5.0 सेमी बर्फबारी दर्ज की गई है. मंडी जिले में घने बादल छाए रहे और मध्य से अभी तक हल्की बारिश दर्ज की गई है. इस बारिश और बढ़ते ठंड की वजह से लोग वापस से गर्म कपड़े पहनने लगे हैं. कुल्लू में भी फिर से बारिश का सिलसला शुरू हो चुका है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के मुताबिक 19-20 मार्च को राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई. 22 और 23 मार्च को राज्य के अलग अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग

पिछले 10 दिनों से उत्तराखंड का मौसम खराब बना हुआ है. पहाड़ी इलाको में बारिश और बर्फबारी होने की वजह से तापमान में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया हुआ है. राजधानी देहरादून सहित कुल 7 जिलों में तेज बारिश और आंधी-तुफान को लेकर चेतावनी दी गई है.
मौसम विभाग के आधार पर टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और चंपावत इलाके में तेज बारिश होने की संभावना है और साथ ही आंधी भी चल सकती है. मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के आधार पर 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आज हवा चल सकती है. और राज्य में 3000 मीटर से ऊपर के इलाकों में बर्फबारी का भी अलर्ज जारी है.

जम्मू कश्मीर – गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग का मौसम

जम्मू कश्मीर घाटी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से भारी बारिश और बर्फबारी से तापमान गिर गया है और ठंड बढ़ गई है. MET के मुताबिक 20 मार्च तक मौसम खराब रहेगा, मौसम विभाग ने बर्फबारी के कारण संभावित हिमस्खलन और भूस्खलन की भी चेतावनी जारी की है. गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग जैसे टूरिस्ट स्थलों जैसे ऊंचे इलाकों में रुक-रुककर मध्यम बर्फबारी हुई.
Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

गंगा सप्तमी पर स्नान से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना अधूरा रह जाएगा आपका पुण्य

Ganga Saptami 2026: गंगा सप्तमी का दिन मां गंगा की कृपा पाने के लिए बेहद…

Last Updated: April 8, 2026 20:08:43 IST

Noida News: नोएडा के गढ्ढे ने ली एक और जान! परीक्षा खत्म होने की खुशी मातम में तब्दील, दोस्तों के सामने डूब गया हर्षित

Amity University Student Death: नोएडा के सेक्टर-94 में एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र हर्षित की मौत…

Last Updated: April 8, 2026 20:04:16 IST

अश्लील CD वाला मर्चेंट नेवी का अफसर, जिसने ढोंगी बाबा बनकर नोंची महिलाओं की आबरू, कैसे खुला राज?

Ashok Kharat Case: महाराष्ट्र के भोंदू बाबा अशोक खरात के मामले में हर दिन कोई…

Last Updated: April 8, 2026 20:03:41 IST

नेपाल में गुटखा प्रेमियों की निकली हेकड़ी, स्थानीय नागरिक के कड़े रुख के आगे पानी डालकर साफ करनी पड़ी अपनी ही ‘पिंचकारी’!

नेपाल के एक स्थानीय नागरिक ने कुछ भारतीय पुरुषों को सड़क पर गुटखा थूकते हुए…

Last Updated: April 8, 2026 19:42:53 IST

Khallari Mata Mandir: छत्तीसगढ़ का चमत्कारी मंदिर, जहां निसंतान दंपती को मिलता है संतान सुख, यहीं हुआ था हुआ था भीम और हिडिंबा का विवाह

Khallari Mata Mandir Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के महासमुन्द में स्थित खल्‍लारी माता मंदिर के बारे में…

Last Updated: April 8, 2026 19:34:38 IST

‘धुरंधर 2 से सबकी जली’, जाकिर खान के बयान से आगबबूला हुए सिद्धार्थ आनंद; कह दिया डफर

Siddharth Anand: कॉमेडियन जाकिर खान ने फिल्म 'धुरंधर 2' पर कुछ ऐसा बोला कि बवाल…

Last Updated: April 8, 2026 19:33:03 IST