<
Categories: दिल्ली

Viral Crime: रिश्ता टूटा तो बना दरिंदा, मंगेतर को लगाया HIV पॉजिटिव खून का इंजेक्शन, आरोपी गिरफ्तार

HIV Positive News: पुलिस ने एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने 22 वर्षीय महिला को एचआइवी संक्रमित खून इंजेक्ट कर दिया है. आरोपी ने यह दरिंदगी महिला के साथ जबरदस्ती की है.

HIV Positive News: यह घटना हैदराबाद का है. जहां एक युवक की शादी कैंसिल बहोने के बाद उसने 22 वर्षीय महिला को एचआइवी संक्रमित खून इंजेक्ट कर दिया. व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह घटना 11 मार्च की है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पीड़िता को जबरन एचआईवी संक्रमित खून शरीर में इंजेक्ट कर दिया है. जांचकर्ताओं के मुताबिक, आरोपी और महिला दोनों रिश्तेदार हैं और उनके परिवारों ने शुरू में ही उनकी शादी के लिए सहमति दे दी थी.

महिला बीमार पड़ी और तेज बुखार हुआ

पुलिस ने बताया कि महिला ने घटना की जानकारी इंजेक्शन के तुरंत बाद अपने परिवार को नहीं बताया. आने वाले अगले दिन वह बीमार पड़ गई और उसे तेज बुखार हो गया, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे 13 मार्च की सुबह डॉक्टर के पास ले जाने का फैसला लिया. जांच में डॉक्टर ने उसकी बांह पर खून के थक्के का निशान पाया और उससे इसके बारे में पूछताछ की. परिवार की मौजूदगी में महिला ने कहा कि उसके रिश्तेदार ने उसे जबरदस्ती एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगाया है.

यह पता चलने के बाद परिवार ने शुक्रवार को पुलिस से संपर्क किया और रिपोर्ट  दर्ज कराई. इंस्पेक्टर ने कहा, हमने महिला को चिकित्सा जांच के लिए गांधी अस्पताल भेजा दिया है. डॉक्टरों ने हमें बताया कि संक्रमण का पता ब्लड टेस्ट में आने में समय लग सकता है.

आरोपी के पिता की 19 साल पहले एड्स से मौत

मेडिपल्ली के एसीपी बी मोहन कुमार ने कहा है कि आरोपी के पिता, जो एक ऑटो रिक्शा चालक थे, उनकी लगभग 19 साल पहले एड्स से मौत हो गई थी. जबकि उसकी मां भी एचआईवी पॉजिटिव है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जन्म के समय ही यह वायरस हो गया था.

युवक के माता-पिता भी एचआईवी पॉजेटिव

अधिकारियों का कहना है कि दोनों परिवार सितंबर 2025 तक शादी के पक्ष में थे. हालांकि, शादी ठीक होने से पहले, महिला के परिवार ने लड़के को उसके माता-पिता के मेडिकल हिस्ट्री की वजह से ब्लड टेस्ट के लिए कहा था. एसीपी ने बताया, उसकी जांच में एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है और महिला के परिवार ने शादी कैंसिल कर दी और लड़के से दूरी भी बना ली.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST