<
Categories: दिल्ली

Delhi-NCR Weather : कैसा रहेगा Delhi-NCR का मौसम? शीतलहर की चपेट में राजधानी; गिरने लगा पारा!

Weather Update: दिल्ली–NCR में इस वक्त सुबह शाम की ठंड देखने को मिल रही है. ठंडी हवाओं ने मौसम को सर्द कर दिया है. हालांकि, दिन में हल्की धूप की आशंका है.

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-Ncr Weather) में आज का मौसम सुबह के समय ठंडा और दिन में हल्की गर्माहन देखने को मिल सकती है. मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान लगाया जा रहा है. नवंबर को अंतिम दिनों में शीत लहर भी महसूस हो रही है.

जल्द ठंड देगी दिल्ली में दस्तक

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय न्यूनतम तापमान 8.9°C (48°F) के आसपास दर्ज किया जा गया है. वहीं दिन के वक्त ये तापमान 24.4°C (76°F) तक पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है. आसमान में बादलों की कोई जगह नजर नहीं आ रही है. कोहरे और बारिश को लेकर भी किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से शीतलहर के कारण हल्की ठंड बढ़ सकती है. जिसके कारण गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. 

राजधानी में सांस लेना हुआ मुश्किल

इससे पहले दिल्ली की वायु गुणवत्ता गुरुवार को बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है. राजधानी का AQI करीब 377 दर्ज किया गया है. आने वाले दिनों में इससे किसी तरह की कोई राहत नहीं मिलती नजर आ रही है. बु धवार को 327, मंगलवार को 352 और सोमवार को 382 AQI दर्ज किया गया है. जिससे अब दिल्ली में सांस लेना भी मुश्किल होता नजर आ रहा है. प्रदूषण पर काबू पाने के लिए अपने निर्माण स्थलों पर 82 एंटी-स्मॉग गन की भी तैनाती की गई है. 

एनसीआर का मौसम?

  • गुरुग्राम: न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री
  • फरीदाबाद: न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री
  • गाजियाबाद: न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री
  • नोएडा: न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST