<

Bihar: तेजस्वी की वजह से लालू-राबड़ी को खाली करना होगा ‘VIP’ सरकारी बंगला? समझिए क्या है पूरा मामला? अब CM नीतीश को…

Rabri Devi: बिहार विधान परिषद में नेता विपक्ष राबड़ी देवी और उनके पति को 10 सर्कुलर रोड़ वाला सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिल चुका है. उन्हें इस सरकारी बंगले को जल्द से जल्द खाली करना होगा.

Bihar Politics: राबड़ी देवी और लालू यादव (Rabri Devi-Lalu Yadav) 10 सर्कुलर रोड़ वाले सरकारी बंगले में पिछले करीब 19 सालों से रह रहे हैं. दोनों इस घर को खाली करने के लिए राजी नहीं हैं. लेकिन इसके लिए सरकार की तरफ से नोटिस जारी कर दिया गया है. उन्हें आवंटित हार्डिंग रोड वाले नए बंगले में शिफ्ट होना होगा. 

लालू-राबड़ी को खाली करना होगा सरकारी आवास

10 सर्कुलर रोड वाला पुराना बंगला लालू-राबड़ी को न चाहते हुए भी खाली करना ही पड़ेगा. सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें जल्द ही नए बंगले 39 हार्डिंग रोड को भी खाली करना पड़ेगा. इसका कारण न बिहार की सरकार है और न सीएम नीतीश कुमार. उनके बेघर होने का कारण तो खुद उनका बेटा तेजस्वी यादव हैं. उनके दो फैसलों ने माता-पिता को रोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है. 

तेजस्वी के कारण बेघर हुए लालू-रबड़ी

बता दें कि 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले में लालू-राबड़ी पिछले 19 साल से वास कर रहे हैं. लालू की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए यहां उनके लिए लिफ्ट की भी व्यवस्था की गई थी. अब यह घर उन्हें खाली करना पड़ा रहा है. इसके पीछे का कारण है कि, जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने तो पटना के मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग को राबड़ी देवी को खाली करना पड़ा था. उसी दौरान नीतीश कुमार ने फैसला किया था, कि बिहार के जो भी पूर्व मुख्यमंत्री होंगे उन्हें सरकारी आवास दिया जाएगा. कानूनों में बदलाव के बाद राबड़ी को 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला रहने के लिए दिया गया. 

सरकारी बंगले पर सियासी संग्राम

साल 2015 में महागठबंधन की सरकार में तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बने, तो पूरी कहानी बदल गई. तेजस्वी यादव को देशरत्न मार्ग पर बंगला आवंटित किया गया. लेकिन नीतीश के पाला बदलने के बाद भाजपा की तरफ से तेजस्वी की जगह सुशील कुमार मोदी बन गए. जिसके बाद तेजस्वी को बंगला खाली करने के लिए नोटिस दिया गया. लेकिन तेजस्वी ने बंगला खाली करने की बजाए अदालत जाना बेहतर समझा. उन्होंने कोर्ट में याचिका दर्ज कर कहा कि घर को लेकर साफ-साफ नियम-कानून होने ही चाहिए. जिसके बाद कोर्ट ने अपने फैसले में तेजस्वी यादव को बंगला खाली करने का आदेश दिया. साथ ही पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगला देना और दूसरी सुविधाएं देना असंवैधानिक करार दिया. लेकिन फैसला आने के 6 साल बाद भी रबड़ी देवी और लालू यादव से बंगला खाली नहीं कराया गया है. लेकिन अब सियासी समीकरण बदल चुके हैं. एक बार फिर राजनीति में बंगले को लेकर सियासी संग्राम शुरु हो गया है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST