<
Categories: दिल्ली

Weather Update: दिल्ली-NCR में ठंड का कहर…शीतलहर से परेशान हुए दिल्लीवाले; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के ज्यादातर राज्यों का सर्दी से बुरा हाल है. इस बीच देश के कुछ राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे पारा और गिरेगा और कपन वाली सर्दी बढ़ेगी.

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली समेत देश के ज्यादातर राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरु हो गया है. उत्तर-प्रदेश में तो कुछ जगह मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है. बारिश के बाद यहां ठंड काफी ज्यादा बढ़ जाएगी. इसके साथ ही मौसम विभाग ने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है. इस दौरान आपको सतर्क और सावधान रहने की जरुरत है. सर्दी इस कदर है कि यहां पारा 12 डिग्री से नीचे भी खिसक सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे जाने की पूरी उम्मीद है. 

दिल्ली में ठंड का सितम

दिल्ली के लोगों को शीतलहर से 7 दिसंबर तक सावधान रहने की जरुरत है. इस दौरान पारा और भी ज्यादा गिर सकता है. सुबह और शाम को घर से बाहर निकलने वाले लोगों को अधिक सावधान रहने की जरुरत है. वहीं शीतलहर के बीच दोपहिया वाले वाहनों को सोच समझकर चलाएं. दिल्ली का आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. 

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आने वाले 7 दिनों में इसी तरह ठंड की उम्मीद की जा रही है. पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी जमकर हो रही है. मौसम विभाग ने 7 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के लिए बर्फबारी की चेतावनी दी थी. शीतलहर से लोगों का बुरा हाल है. शिमला और मनाली में जमकर बर्फबारी होने की आशंका है. ठंड के कारण पहाड़ी इलाकों में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है. 

कहां होगी तेज बारिश?

दिल्ली-एनसीआर समेत अधिकतर राज्यों में ठंड का बुरा हाल है. मौसम विभाग वे तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है. हालांकि तेज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. इस कड़कड़ाती ठंड से लोगों का खुद को सतर्क और सावधान रखने की जरुरत है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

करोड़ों की संपत्ति ने दो भाइयों के बीच खड़ी कर दी दीवार, 6 महीने बाद थाने में गले मिले तो छलक पड़े आंसू

Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…

Last Updated: November 20, 2026 22:47:40 IST

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST