<
Categories: देश

Goa Nightclub Fire News: गोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट… 23 लोगों की मौत, CM सावंत ने दिए जांच के आदेश

Goa Nightclub Fire News: समुंद्र किनारे बसे गोवा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां एक पॉपूलर नाइट क्लब में आग लगने से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना का जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दी. शुरुआती जांच में आग का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है.

Goa Nightclub Fire News: उत्तरी गोवा के अरपोरा में एक नाइट क्लब में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सिलेंडर विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि यह नाइट क्लब गोवा की राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर है और पिछले साल खुला था. शुरुआती जांच में आग का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है.

23 की मौत 50 घायल

दरअसल, गोवा के उत्तर जिले के अर्पोरा क्षेत्र में स्थित लोकप्रिय नाइटक्लब Birch by Romeo Lane में देर रात लगी भीषण आग लग गई. जानकारी के मुताबिक, आग में झुलस कर 23 लोगों की जान चली गई है और 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतकों में 4 पर्यटक और 19 नाइटक्लब का स्टाफ शामिल हैं. आग इतनी ज्यादा भयानक थी, किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया. शुरुआत में इस आग का कारण गैस सिलेंडर ब्लास्ट माना जा रहा था. हालांकि, स्थानिय लोगों का कहना है कि उन्होंने किसी तरह के धमाके की कोई आवाज नहीं सुनी है. 

जांच पड़ताल में जुटी एजेंसियां

स्थानिय लोगों के बयान के बाद जांच एजेंसियां अब अन्य संभावित कारणों का पता लगाने में जुट गई हैं. पटाखों या सेलिब्रेशन के लिए रखे गई चीजों से भी आग लगने की आशंका जताई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि “आग का फैलाव एलपीजी सिलिंडर विस्फोट जैसा ही प्रतीत हो रहा है. इसलिए अभी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.“

सीएम प्रमोद सावंत ने दिए जांच के आदेश

गोवा सरकार और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. सुरक्षा मानकों के उल्लंघन, खतरनाक सामग्री के भंडारण और नाइटक्लब में सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी विस्तार से जांच की जाएगी. अधिकारियों द्वारा मृतकों की पहचान की जा रही है और परिजनों को सूचना दी जा रही है. इस दर्दनाक हादसे ने गोवा के नाइटलाइफ स्थलों में फायर सेफ्टी अनुपालन को लेकर कई तरह के गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि “गोवा के अरपोरा में हुई आग दुर्घटना बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों. मैंने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत जी से स्थिति के बारे में बात की है. राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है.“

मुआवजे का किया ऐलान

पीएम मोदी ने कहा कि “गोवा के अरपोरा में हुए हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को PMNRF‌ से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.“

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST