सत्य निकेतन में PG की बिल्डिंग गिरने के बाद हर स्टूडेंट के मन में अपने PG को लेकर संदेह उठ रहा है. आइये जानते हैं दिल्ली के किन इलाकों में अच्छी गुणवत्ता के PG हैं.
दिल्ली के किन इलाकों में सबसे सुरक्षित हैं PG (Representative Image)
Delhi: दिल्ली में हर साल लाखों स्टूडेंट अपनी आँखों में हजारों सपने लेकर आते हैं, इनमें से ज्यादातर लोग स्टूडेंट होते हैं. ये स्टूडेंट हॉस्टल और PG में रहते हैं.
सत्य निकेतन में हुए हादसे के बाद ज्यादातर स्टूडेंट और पेरेंट्स डरे हुए हैं. दिल्ली के ज्यादातर PG मालिक लालच में आकर बिल्डिंग पर बिल्डिंग बनाये जा रहे हैं, जो इस तरह के हादसे के लिए एक आमंत्रण होता है. हालांकि, दिल्ली के कुछ इलाकों में मानक को ध्यान में रखते हुए PG बनाये गए हैं.
दिल्ली में कई इलाकों में स्टूडेंट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हॉस्टल और PG बनाये गए हैं. इनमें लाजपत नगर, मुखर्जी नगर के कुछ इलाके, हडसन लेन, लक्ष्मी नगर और करोल बाग़ जैसे इलाके शामिल हैं. लेकिन ये पूर्णतया सच नहीं है. इन इलाकों में भी अलग-अलग PG अलग-अलग गुणवत्ता के हैं. इसलिए स्टूडेंट्स को रूम लेने से पहले जरूरी चीजें और सुरक्षा मानक पहले ही देख लेना चाहिए.
PG लेने से पहले कई मानकों पर ठीक से विचार कर लेना चाहिए. जैसे PG में बुनियादी सुविधाएं और स्वच्छता हो. स्वच्छ पेयजल, 24 घंटे बिजली आपूर्ति, पावर बैकअप हो. इसके अलावा अगर PG में मेस भी है तो देख लें वहां भोजन की गुणवत्ता कैसी है. इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि PG में CCTV निगरानी, हर मंजिल पर फायर एक्सटिंग्विशर (Agni Samyantra) और आपातकालीन निकास (Emergency Exit) हो. साथ ही बिल्डिंग अगर बहुत पुरानी या जर्जर हो तो रूम रेंट सस्ता होने पर भी वो रूम न लें. कमरे के वेंटिलेशन का भी ध्यान रखें. साथ ही पुलिस वेरिफिकेशन और PG ओनर के साथ लिखित एग्रीमेंट कर लें.
उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…
बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दावा किया कि एआई-संचालित ट्रैफिक कैमरे ने उसके गिटार को…
Gorakhpur viral video: गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में दरोगा और वकील के बीच मारपीट…
विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…
Burj Khalifa property: दुबई के बुर्ज खलीफा में घर खरीदने का सपना सिर्फ अरबपतियों तक…
Samsung Galaxy Book 4 Issue: सैमसंग का महंगा गैलेक्सी बुक 4 लैपटॉप खरीदा, लेकिन हफ्ते…