<

1.21 लाख का Samsung फोन अचानक हुआ बंद, जब वारंटी क्लेम करने पहुंचा यूजर तो उड़ गए होश! जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

1.21 लाख का Samsung Galaxy Z Flip6 अचानक खराब होने पर जब यूजर वारंटी क्लेम करने पहुंचा, तो कंपनी ने हिंज पर मामूली निशान का बहाना बनाकर फ्री सर्विस से साफ इनकार कर दिया और 24,000 का बिल थमा दिया. जानिए आखिर क्या है यह पूरा मामला और क्यों उठ रहे हैं सवाल.

अगर आप भी यह सोचकर लाखों रुपये खर्च करके प्रीमियम या फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदते हैं कि वारंटी और एक्सटेंडेड वारंटी मिलने पर आपका फोन पूरी तरह सुरक्षित है, तो जरा ठहर जाइए. सैमसंग (Samsung) के एक प्रीमियम फोल्डेबल फोन यूजर के साथ जो हुआ, उसने टेक वर्ल्ड और कंज्यूमर्स के होश उड़ा दिए हैं.

लाखों का फोन खरीदने और ब्रांड पर भरोसा जताने के बावजूद, जब फोन में खराबी आई तो कंपनी ने मदद करने के बजाय यूजर को हजारों रुपये का फटका लगाने की तैयारी कर ली. हिंज पर पड़े ज़रा से निशान का बहाना बनाकर फ्री सर्विस देने से मना कर दिया गया. लेकिन यह पूरा मामला क्या है, और सैमसंग की इस सर्विस पॉलिसी पर क्यों सवाल उठ रहे हैं? आइए जानते हैं…

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर Praveen R (@DRPRAVEENR) नाम के एक यूजर ने सैमसंग इंडिया (@SamsungIndia) और उपभोक्ता मामलों के विभाग (@jagograhakjago) को टैग करते हुए अपना दर्द बयां किया है.

यूजर के मुताबिक, उन्होंने 6 दिसंबर 2024 को ₹1,21,999 की भारी-भरकम कीमत चुकाकर Samsung Galaxy Z Flip6 (Model: SM-F741B) खरीदा था. इसके साथ ही उनके पास 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी थी. यूजर ने बताया कि हाल ही में सामान्य इस्तेमाल के दौरान उनके फोन की इनर डिस्प्ले अचानक बंद हो गई और काम करना बंद कर दिया. वारंटी पीरियड के दौरान क्लेम सबमिट करने के बावजूद सैमसंग ने वारंटी के तहत फ्री रिपेयर करने से साफ इनकार कर दिया.

हिंज पर छोटे निशान बने इनकार की वजह!

जब यूजर फोन रिपेयर कराने सर्विस सेंटर पहुंचे, तो कंपनी ने फोन के हिंज (मोड़ने वाले हिस्से) के कोनों पर मौजूद बेहद छोटे खरोंच का बहान बनाकर फ्री रिपेयर का क्लेम करने से मना कर दिया.

यूजर का आरोप है कि सैमसंग की ओर से ऐसी कोई जांच या टेक्निकल रिपोर्ट नहीं दी गई, जिससे यह साबित हो सके कि हिंज के मामूली निशानों की वजह से ही डिस्प्ले खराब हुई है. वारंटी में रिपेयर करने के बजाय कंपनी ने यूजर को ₹24,349.97 का पेड रिपेयर एस्टीमेट थमा दिया.

फिलहाल पीड़ित यूजर ने सोशल मीडिया के ज़रिए नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन और सैमसंग से निष्पक्ष जांच और फ्री रिपेयर की मांग की है. अब देखना होगा कि सोशल मीडिया पर मामला तूल पकड़ने के बाद सैमसंग इस पर क्या एक्शन लेता है.

सैमसंग प्रोडक्ट से जुड़े ऐसे कई मामले

सोशल मीडिया पर सैमसंग के प्रोडक्ट्स की घटती क्वालिटी और लचर कस्टमर सर्विस को लेकर ग्राहकों का गुस्सा लगातार फूट रहा है, जहां आए दिन किसी न किसी प्रोडक्ट की शिकायत सामने आ रही है. 

सिद्धांत देब नामक यूजर ने शिकायत की कि उनके सैमसंग टीवी में 3 साल से भी कम समय में हार्डवेयर की समस्या आ गई, जबकि इससे पहले वे अपने Galaxy S21 FE स्मार्टफोन में ‘ग्रीन लाइन’ की दिक्कत का भी सामना कर चुके हैं. 

एक अन्य यूजर शरद माहेश्वरी ने 75,000 रुपये के सैमसंग फ्रिज में महज 2 साल के भीतर 3 बार और 5 महीने में 2 बार कंप्रेसर खराब होने की बात कहते हुए घटिया क्वालिटी और क्रोमा की खराब कस्टमर सर्विस पर सवाल उठाए.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Tourism in India: भारतीयों को समंदर नहीं, मंदिर बुला रहे, 48% यात्राएं आस्था के नाम

Tourism in India: भारत में घरेलू पर्यटन की सबसे बड़ी वजह छुट्टियां या मनोरंजन नहीं,…

Last Updated: September 28, 2026 20:29:23 IST

UP News: सड़क पर हुई लड़ाई के बीच महिला को आया गुस्सा, लोहे की रॉड से तोड़ दी स्कॉर्पियो की खिड़की, Video Viral

उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…

Last Updated: September 28, 2026 19:51:18 IST

Bengaluru News: अब क्या गिटार के लिए भी हेलमेट…, AI ट्रैफिक कैमरे ने गिटार को समझ लिया इंसान, कट गया 500 का चालान

बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दावा किया कि एआई-संचालित ट्रैफिक कैमरे ने उसके गिटार को…

Last Updated: September 28, 2026 19:37:51 IST

गोरखपुर की सड़क पर भिड़े वकील और दरोगा, जमकर चला जूता, जांच हुई तो सामने आया हैरान करने वाला सच

Gorakhpur viral video: गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में दरोगा और वकील के बीच मारपीट…

Last Updated: September 28, 2026 19:12:53 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 28, 2026 18:52:17 IST

बुर्ज खलीफा मेंबुर्ज खलीफा में सबसे सस्ता फ्लैट कितने का? जानें कितने वर्ग फुट का मिलेगा फ्लैट, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Burj Khalifa property: दुबई के बुर्ज खलीफा में घर खरीदने का सपना सिर्फ अरबपतियों तक…

Last Updated: September 28, 2026 18:47:48 IST