Delhi News: दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में महिला ने जब अपने आपको को आग के हवाले किया तो उस वक्त आसपास मौजूदा लोग घबरा गए. इस बीच किसी काम से उसी वार्ड में भर्ती एक अन्य मरीज का परिजन नीचे आया था.
दिल्ली आरएमएल अस्पताल
Delhi: दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में आज यानी रविवार को दोपहर अचानक से हड़कंप मच गया. हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला ने अचानक आत्मदाह करने की कोशिश की, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, महिला को बचा लिया गया और उसका इलाज किया जा रहा है.
आरएमएल हॉस्पिटल के सूत्रों के मुताबिक, महिला ओल्ड ईसीएस बिल्डिंग में पिछले कुछ दिनों से भर्ती है. आज दोपहर 3:30-4:00 बजे के करीब उसका पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद वो बिना किसी को बताए वार्ड से बाहर निकल गई और गेट नंबर 6 के पास जाकर अपने आपको आग के हवाले कर दिया.
महिला ने जब अपने आपको को आग के हवाले किया तो उस वक्त आसपास मौजूदा लोग घबरा गए. इस बीच, किसी काम से उसी वार्ड में भर्ती एक अन्य मरीज का परिजन नीचे आया था. उसने महिला को देख पहचान लिया और तुरंत दौड़कर आग बुझाने लगा.
हालांकि, इस दौरान वो भी थोड़ा झुलस गया. लेकिन, राहत की बात यह रही की महिला की जान बच गई. फिलहाल अभी वो हॉस्पिटल भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है.
इस घटना ने हॉस्पिटल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. सवाल उठ रहा है कि एक मरीज जो भर्ती है, वो आराम से वार्ड से निकलकर आत्मदाह का प्रयास कर लेता है लेकिन वहां मौजूद डॉक्टर्स, नर्स और सुरक्षाकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगती है.
दूसरी तरफ घटना के बाद वार्ड में चौकसी बढ़ा दी गई है. सभी गार्ड को अलर्ट कर दिया गया है और सिर्फ उन्हीं लोग को प्रवेश दिया जा रहा है, जिनके पास कार्ड है. हालांकि, इससे मरीज के परिजनों की परेशानी बढ़ गई है. साथ ही मरीज को भी दिक्कत हो रही है.
Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…
Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…
Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…