Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > पति से हुई लड़ाई तो महिला ने उठाया ऐसा कदम; दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में मचा हड़कंप, चल रहा था इलाज

पति से हुई लड़ाई तो महिला ने उठाया ऐसा कदम; दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में मचा हड़कंप, चल रहा था इलाज

Delhi News: दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में महिला ने जब अपने आपको को आग के हवाले किया तो उस वक्त आसपास मौजूदा लोग घबरा गए. इस बीच किसी काम से उसी वार्ड में भर्ती एक अन्य मरीज का परिजन नीचे आया था.

Written By:
Last Updated: April 26, 2026 23:24:28 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi: दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में आज यानी रविवार को दोपहर अचानक से हड़कंप मच गया. हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला ने अचानक आत्मदाह करने की कोशिश की, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, महिला को बचा लिया गया और उसका इलाज किया जा रहा है.

आरएमएल हॉस्पिटल के सूत्रों के मुताबिक, महिला ओल्ड ईसीएस बिल्डिंग में पिछले कुछ दिनों से भर्ती है. आज दोपहर 3:30-4:00 बजे के करीब उसका पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद वो बिना किसी को बताए वार्ड से बाहर निकल गई और गेट नंबर 6 के पास जाकर अपने आपको आग के हवाले कर दिया.

तीमारदार ने बचाई महिला की जान

महिला ने जब अपने आपको को आग के हवाले किया तो उस वक्त आसपास मौजूदा लोग घबरा गए. इस बीच, किसी काम से उसी वार्ड में भर्ती एक अन्य मरीज का परिजन नीचे आया था. उसने महिला को देख पहचान लिया और तुरंत दौड़कर आग बुझाने लगा.

हालांकि, इस दौरान वो भी थोड़ा झुलस गया. लेकिन, राहत की बात यह रही की महिला की जान बच गई. फिलहाल अभी वो हॉस्पिटल भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है.

हॉस्पिटल में सुरक्षा को लेकर उठे सवाल 

इस घटना ने हॉस्पिटल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. सवाल उठ रहा है कि एक मरीज जो भर्ती है, वो आराम से वार्ड से निकलकर आत्मदाह का प्रयास कर लेता है लेकिन वहां मौजूद डॉक्टर्स, नर्स और सुरक्षाकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगती है.

वार्ड में चौकसी बढ़ाई गई

दूसरी तरफ घटना के बाद वार्ड में चौकसी बढ़ा दी गई है. सभी गार्ड को अलर्ट कर दिया गया है और सिर्फ उन्हीं लोग को प्रवेश दिया जा रहा है, जिनके पास कार्ड है. हालांकि, इससे मरीज के परिजनों की परेशानी बढ़ गई है. साथ ही मरीज को भी दिक्कत हो रही है.

MORE NEWS