<
Categories: राज्य

Deoria Crime News: लापरवाही बनी काल… चोरी के डर से घर में छोड़ा करंट, खेलते-खेलते मासूम की मौत

Deoria Crime News: देवरिया में एक परिवार ने चोरी से घर को बचाने के लिए करंट छोड़ दिया. इस करंट की चपेट में मासूम बच्चा आ गया. हादसे में बच्चे की मौत हो गई और परिवार में कोहराम मच गया.

Deoria Crime News: उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक परिवार ने चोरी रोकने के लिए घर में तार बिछाया. हालांकि उनकी इसी लापरवाही के कारण इसकी चपेट में एक मासूम बच्चा आ गया, जिसकी जान चली गई. बता दें कि मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में 5 साल का कार्तिक रोज की तरह दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था. खेलते-खेलते वह एक घर के बाहर पहुंचा लेकिन उसे क्या पता था कि वहां मौत उसका इंतजार कर रही ह.

घर के दरवाजे की जगह लोहे की फ्रेम वाली एक चारपाई लगाई गई थी. बताया जा रहा है कि इस फ्रेम में पतले तारों का जाल बुना गया था और उसमें बिजली का करंट दौड़ाया गया था. कार्तिक अनजाने में जैसे ही लोहे के फ्रेम के पा पहुंचा और उसने उस दरवाजे को छू लिया. दरवाजे में करंट का झटका इतना तेज था कि बच्चे की मौके पर ही हालत बिगड़ गई. उसके साथ मौजूद एक बच्ची भी इसकी चपेट में आकर झुलस गई.

पांच साल के मासूम की मौत

बच्चों की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे. किसी तरह दोनों को करंट से अलग किया गया और भागलपुर पीएचसी ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने कार्तिक नाम के पांच साल के बच्चे को मृत घोषित कर दिया. यह खबर सुनते ही परिवार में मातम पसर गया. कार्तिक की मां संगीता देवी और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि कार्तिक गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ता था. उसके पिता हंसराज अपने भाइयों के साथ हैदराबाद में नौकरी करते हैं. गांव में पत्नी और दो बच्चों के साथ परिवार रहता था. मासूम की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है.

गिरफ्तारी के बाद क्या बोला आरोपी?

घटना के बाद कार्तिक के बाबा किशुन ने मईल थाने में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि चोरी से बचने के लिए जानबूझकर लोहे के फ्रेम में करंट दौड़ाया गया था. पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया. पुलिस जांच में सामने आया कि शहाबुद्दीन पुत्र मुमताज ने घर के दरवाजे की जगह लगाए गए लोहे के फ्रेम में तारों का जाल बनाया था और उसमें बिजली का करंट दौड़ाया था. पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे डर था कि कहीं उसके घर में चोरी न हो जाए, इसके कारण उसने घर के दरवाजे में करंट दौड़ाया था. वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Manjeet Kaur Murder Case: ‘मुझे जिंदा जलाने की कोशिश…’, पंजाबी इन्फ्लुएंसर का आखिरी वीडियो आया सामने, मंजीत को हो गया था मौत का आभास

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST