<
Categories: मनोरंजन

Ameesha Patel House Theft Case: अमीषा पटेल के घर लाखों की चोरी! किसने उड़ाया हीरे जड़े सोने के ब्रेसलेट, परिवार को किस पर शक?

Ameesha Patel Parents Theft Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के माता-पिता के साथ मुंबई में एक बड़ी वारदात सामने आई है. उनके घर से लाखों रुपये का गहना गायब हो गया, जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए. मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद जब छानबीन शुरू हुई, जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है

साउथ मुंबई के पॉश इलाके चर्चगेट में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. उनके घर से करीब 5 लाख रुपये मूल्य का सोने और हीरे का कीमती ब्रेसलेट चोरी हो गया है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ने घर में काम करने वाली 40 साल की मेड को विरार से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को अदालत ने पुलिस हिरासत में भेजा है.

क्या है पूरा मामला

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, चोरी की यह घटना जनवरी 2026 में हुई थी. ब्रेसलेट गायब होने के बाद अमीषा पटेल की मां आशा पटेल को अपनी मेड सीमा विनोद घाटे पर शक हुआ. सीमा पालघर-विरार इलाके की रहने वाली है और पिछले डेढ़ साल से उनके घर काम कर रही थी.

शुरुआत में परिवार ने सीधे पुलिस केस करने के बजाय आपस में बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश की. आशा पटेल ने करीब 5 से 6 महीने तक मेड से कई बार पूछताछ की और उसे ब्रेसलेट लौटाने के लिए कहा. लेकिन जब लंबा समय बीत जाने के बाद भी मेड ने चोरी की बात नहीं कबूली और गहने वापस नहीं किए, तब आशा पटेल ने मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन पहुंचकर कानूनी रास्ता अपनाया.

पुलिस हिरासत में आरोपी, रिकवरी के लिए छापेमारी जारी

आशा पटेल की शिकायत पर मरीन ड्राइव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया. जांच टीम ने तकनीकी मदद और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सीमा घाटे को विरार से हिरासत में लिया. कोर्ट में पेश किए जाने के बाद अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

फिलहाल पुलिस आरोपी नौकरानी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है. पुलिस का मुख्य मकसद 5 लाख रुपये के इस कीमती ब्रेसलेट को जल्द से जल्द बरामद करना है. इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस चोरी में कोई और भी शामिल था या आरोपी महिला का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं.

अमीषा पटेल का बॉलीवुड करियर

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने साल 2000 में ऋतिक रोशन के साथ रोमांटिक थ्रिलर फ़िल्म ‘कहो ना… प्यार है’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इस फ़िल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. इसके बाद उन्होंने कई हिट और सुपर-हिट फ़िल्मों में काम किया, जिनमें ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘हमराज़’, ‘हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड’, ‘भूल भुलैया’ और ‘रेस 2’ शामिल हैं. अमीषा पटेल ने 2023 में ‘गदर 2’ के साथ पर्दे पर वापसी की.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST