<
Categories: राज्य

भाई ने बाथरूम में ही कर दिया अंतिम संस्कार, कहा, ‘बहन के शव में पड़ गए थे…’, छोटे भाई के पहुंचने का भी नहीं किया इंतजार

Jharkhand, Dhanbad News: धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां के एक घर में रहने वाली तलाकशुदा बेटीलड़की लिपिका की मौत के बाद उसका शव पांच दिनों तक घर में ही पड़ा रहा, जिसके बाद उसके बड़े भाई ने बाथरूम में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया.

Jharkhand, Dhanbad News: धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जो न केवल दहला देने वाला है, बल्कि परिवार, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक उदासीनता पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता है. 

यहां के एक घर में रहने वाली तलाकशुदा बेटीलड़की लिपिका की मौत के बाद उसका शव पांच दिनों तक घर में ही पड़ा रहा, जिसके बाद उसके बड़े भाई ने बाथरूम में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर गोविंदपुर पुलिस ने मौके पर जाकर बाथरूम से जली हुई लाश बरामद की और मामले की जांच शुरू कर दी.

कई दिन पहले हुई थी मौत

लिपिका के पिता संगीत कुमार, जो CIMFR के रिटायर्ड वैज्ञानिक थे, की 2023 में ही मौत हो गई थी, जिसके बाद से परिवार का विघटन धीरे‑धीरे शुरू हो गया. लिपिका लंबे समय से डिप्रेशन में रहती थी और अकेले इस घर में रहती थी. उसके साथ ही परिवार के बाकी सदस्य भी धीरे‑धीरे समाज से अलग होते चले गए, दूसरों से दूरी बनाने लगे और उनका खुद का दुख सबकी आँखों से ओझल होता गया. 

पुलिस के अनुसार लिपिका की मौत 8 अप्रैल को हुई, लेकिन उसकी जानकारी समय पर किसी दूसरे रिश्तेदार या करीबी को नहीं दी गई. उसके बड़े भाई प्रणव ने बताया कि उन्हें जब तक लिपिका की मृत्यु का पता चला तब तक शव में कीड़े पड़ चुके थे, इसलिए उन्हें लगा घर में ही अंतिम संस्कार करना उचित है. 

लिपिका के भाई ने तकिया, रजाई और कंबल की मदद से बाथरूम में ही शव को जला दिया, जिसके बाद जली हुई लाश की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया. लिपिका के छोटे भाई प्रबुद्ध राजवर्धन का कहना है कि उन्हें भी बहन की मौत की जानकारी थी और वह अंतिम संस्कार के सामान लेकर रविवार सुबह पहुंचे थे. लेकिन घर पर पहुंचने पर बड़े भाई ने उन्हें बताया कि “हमने अंतिम संस्कार कर दिया है.” 

पुलिस कर रही जांच

शव का अंतिम संस्कार घर में करने की जैसे ही जानकारी मिली आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सारी जानकारी प्राप्त की. पुलिस ने परीक्षण हेतु शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

LPU में प्रदर्शन के बाद बड़ा अपडेट, 10 दिन बंद रहेंगी नियमित कक्षाएं, MTT एग्जाम अगले आदेश तक स्थगित

LPU Classes Suspended: LPU में रविवार को हुए विरोध-प्रदर्शन और तनाव के बाद यूनिवर्सिटी ने…

Last Updated: September 27, 2026 23:29:37 IST

Bigg Boss 20: बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी हुईं बेघर, तीन हफ्ते में खत्म हुआ सफर, यंग डीएसए ने मारी बाजी

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा…

Last Updated: September 27, 2026 23:09:36 IST

भोजन की थाली लेकर किस दिशा में बैठते हैं आप? वास्तु में बताई गई हैं ये दिशाएं, जमीन पर बैठकर खाने के भी हैं फायदे

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में भोजन करने की दिशा को भी महत्वपूर्ण माना गया है.…

Last Updated: September 27, 2026 22:37:19 IST

अंबाला में निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभराकर गिरी,  2 की मौत और 5 मजदूर घायल, मलबे में कई के दबे होने की आशंका

Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला के धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक…

Last Updated: September 27, 2026 20:58:48 IST

Shubman Gill Century: वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, धोनी के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी; धवन का रिकॉर्ड ध्वस्त!

IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने…

Last Updated: September 27, 2026 20:55:31 IST