NIitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने आखिरकार मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही बिहार में नई सरकार के गठन का रास्ता भी साफ हो गया है.
नीतीश कुमार ने दिया बिहार के सीएम पद से इस्तीफा
NIitish Kumar Resigns: कैबिनेट के कुछ चुनिंदा सहयोगियों के साथ मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार ने राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप दिया. इसके साथ ही अगले 24 घंटे के भीतर बिहार को नया सीएम मिल जाएगा. बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को बिहार के नए सीएम के नाम पर मुहर लग सकती है, क्योंकि नई सरकार का गठन बुधवार (15 अप्रैल, 2026) को होना है. इसके लिए यानी सरकार के गठन के रूपरेखा भी तय है. यह भी तय हो चुका है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में किस पार्टी से कितने मंत्री बनाए जाएंगे.
वहीं, बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद राज्य सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. उन्होंने आभार व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि यह एक भावुक पल था. सभी ने उनके प्रति अपना आभार जताया. उन्होंने 20 वर्षों तक काम किया है. नीतीश कुमार ने लोगों के लिए जो किया है, वह कोई और नहीं कर सकता. वह अपना इस्तीफा देने जा रहे हैं. उन्होंने राज्यपाल से अनुमति ले ली है.
सूत्रों के मुताबिक, बिहार में नई सरकार के गठन और कैबिनेट के बंटवारे पर भी सहमति बन चुकी है. बताया जा रहा है कि समझौते के तहत मुख्यमंत्री पद भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा जबकि डिप्टी सीएम का पद जनता दल यू के पास आएगा. यह भी कहा जा रहा है कि हो सकता है एक डिप्टी सीएम भाजपा से और दूसरा जेडीयू से हो. यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा सीएम पद अपने पास रखे और जनता दल यू से दो डिप्टी सीएम बनाए जाएं.
बिहार में नई सरकार के गठन को जारी कयास के बीच यह भी सवाल और चर्चा तेज है कि नई सरकार में सम्राट चौधरी सीएम बन सकते हैं और निशांत कुमार के डिप्टी सीएम बनने की पूरी संभावना है. हालांकि यह सिर्फ कयास है. अंतिम समय में इसमें बदलाव भी हो सकता है.
यहां पर बता दें कि नीतीश कुमार करीब दो दशक तक बिहार के सीएम रहे. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और कट्टर विरोध राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के साथ मिलकर भी सरकार चलाई.
LPU Classes Suspended: LPU में रविवार को हुए विरोध-प्रदर्शन और तनाव के बाद यूनिवर्सिटी ने…
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा…
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में भोजन करने की दिशा को भी महत्वपूर्ण माना गया है.…
Virat Kohli 55th ODI Century: विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि…
Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला के धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक…
IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने…