<
Categories: राज्य

Baba Ashok Kharat: नासिक का फर्जी बाबा बेनकाब! कुछ ही समय में अशोक खरात की संपत्ति पहुंची करोड़ों पार

Baba Ashok Kharat: नासिक के सबसे मशहूर फर्जी बाबा अशोक खरात मामले में एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल, जिस ट्रस्ट को लेकर पहले से सवाल उठ रहे थे, उसकी ऑडिट रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं.

Baba Ashok Kharat: नासिक के सबसे मशहूर फर्जी बाबा अशोक खरात मामले में एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल, जिस ट्रस्ट को लेकर पहले से सवाल उठ रहे थे, उसकी ऑडिट रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, जो संस्थान कुछ साल पहले तक घाटे में चल रहा था, वही अब करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन गया है.आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिरगांव स्थित ‘श्री शिवनिका संस्थान’, जिसे अशोक खरात से जुड़ा ट्रस्ट बताया जा रहा है, उसकी वित्तीय स्थिति में अचानक आए बदलाव ने जांच एजेंसियों का ध्यान खींचा है. 

लाखों का घाटा

ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 से 2022 के बीच ट्रस्ट की कुल आय बेहद सीमित रही. करीब 4.90 लाख रुपये जबकि इस दौरान 1.60 से 1.64 लाख रुपये तक का घाटा दर्ज किया गया. हालांकि, इसके बाद हालात तेजी से बदले. साल 2024 ट्रस्ट के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, जब इसे 76 लाख 91 हजार 416 रुपये की भारी-भरकम दानराशि मिली. खर्च के बाद भी संस्थान के पास लगभग 70 लाख 66 हजार रुपये की बचत दर्ज की गई.

संपत्ति के आंकड़े भी हैरान करने वाले हैं. 2022 में जहां ट्रस्ट की कुल संपत्ति करीब 96 लाख रुपये थी, वहीं 2025 तक यह बढ़कर 1 करोड़ 81 लाख रुपये तक पहुंच गई. इसके अलावा, ट्रस्ट के नाम पर 23 लाख 35 हजार रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भी दर्ज की गई है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी बड़ी रकम आखिर कहां से आई और किसने दान दी. जांच एजेंसियां इसी पहलू को खंगालने में जुटी हैं और फंड के स्रोत को लेकर गहन जांच की जा रही है.

Delhi Assembly Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, CM रेखा से लेकर PM मोदी तक; ईमेल में किस-किसका नाम?

क्या बोले Devendra Fadnavis

वहीं बता दें कि, मामले में एक और अहम मोड़ आज आ सकता है. अशोक खरात की पुलिस रिमांड आज समाप्त हो रही है और जांच कर रही एसआईटी उसे नासिक जिला अदालत में पेश करेगी. संभावना है कि पुलिस आगे की पूछताछ के लिए रिमांड बढ़ाने की मांग करे. इस बीच Devendra Fadnavis का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि अशोक खरात के खिलाफ आने वाले दिनों में और मामले दर्ज हो सकते हैं और जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है. फिलहाल यह मामला अब सिर्फ आस्था तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि करोड़ों के संदिग्ध लेन-देन और फंडिंग की जांच तक पहुंच चुका है. आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

Rajasthan Board 10th Result Live Update: आज कितने बजे जारी होगा राजस्थान बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट?

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Intimate Scenes: कैमरे के सामने तो दे दिए ‘इंटीमेट’ सीन्स,अब इन 8 सितारों को खुद ही आती है शर्म; फैंस भी रह गए थे दंग!

Intimate Scenes Regret: कैमरे के सामने दिए गए वो बोल्ड सीन्स, जिन्हें देख आज इन…

Last Updated: March 24, 2026 14:28:07 IST

Delhi Budget 2026: महिलाओं को 2500 और फ्री सिलेंडर का तोहफा, सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लोगों को और क्या-क्या दिया

Delhi Budget 2026: रेखा गुप्ता ने बजट में दिल्ली जल बोर्ड के लिए ₹9,000 करोड़,…

Last Updated: March 24, 2026 14:29:34 IST

Aaj Ka Panchang 24 March 2026: 24 मार्च मंगलवार का दिन, जानें आज की पूजा का शुभ मुहूर्त- राहुकाल का समय

Today Panchang 24 March 2026: आज 24 मार्च 2026, मंगलवार का दिन है. हिंदू पंचांग…

Last Updated: March 24, 2026 14:19:28 IST

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने इन 6 ट्रेनों के स्टॉपेज में किया बदलाव, नई लिस्ट में क्या है समय?

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज में बदलाव किया…

Last Updated: March 24, 2026 14:19:21 IST

पिछले साल RCB को बनाया था चैंपियन, फिर कर दिया ये कांड… अब IPL 2026 से बाहर हुआ क्रिकेटर

Yash Dayal Out Of IPL: RCB के स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल IPL 2026 से…

Last Updated: March 24, 2026 14:24:09 IST

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच राज्यसभा में पीएम मोदी का भाषण, अलग-अलग मुद्दों पर रख रहे अपनी बात

PM Modi Speech: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर…

Last Updated: March 24, 2026 14:23:01 IST