<

नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में दबंगई पर उतर आये बाउंसर्स, दो युवकों को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में बाउंसर्स ने दो युवकों को बेरहमी से पीट दिया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद से ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #NoidaMallViolence जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं.

नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. हाल ही में सोशल मीडिया में नोएडा के फेमस मॉल गार्डन गैलेरिया का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मॉल के बाउंसर्स द्वारा दो युवकों को बेरहमी से पीटा जा रहा है. 
नोएडा के सेक्टर-38 स्थित इस मॉल में एक सामान्य सी कहासुनी ने एक बड़े विवाद का रूप ले लिया. बता दें कि इसके पहले भी मॉल के बाउंसर्स की दबंगई के ऐसे किस्से सामने आ चुके हैं जो मॉल में लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हैं.

घटना का पूरा विवरण

सेक्टर-38 स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल के इम्पल्स बार में देर रात कुछ युवक बार के बाहर डांस कर रहे थे. तभी बाउंसर ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिस पर उसकी युवकों के साथ बहस होने लगी. देखते ही देखते मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया. आरोप है कि बार के बाउंसरों ने दो युवकों को जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक जमीन पर पड़ा है और कई बाउंसर उसे लगातार मार रहे हैं. वहीं दूसरे युवक को भी बेरहमी से निशाना बनाया गया. इसके अलावा जब एक युवक वीडियो बना रहा था, तो महिला बाउंसरों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की.

पुलिस की कार्रवाई

वीडियो वायरल होते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस हरकत में आ गई और विवाद को नियंत्रित करने की कोशिश की. दोनों पक्षों के कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें बाउंसर भी शामिल हैं. पुलिस बाउंसरों की नियुक्ति करने वाली एजेंसी की जांच कर रही है और उनके लाइसेंस व प्रशिक्षण की पड़ताल कर रही है. इसके अलावा पीड़ितों को चिकित्सा सहायता दी गई है. पुलिस ने बताया संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जारी है.

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

यह घटना नोएडा के हाई-प्रोफाइल मॉल्स में सुरक्षा की पोल खोलती है. बाउंसरों की दबंगई से सवाल उठे कि मनोरंजन स्थलों पर आम लोगों की सुरक्षा क्यों खतरे में पड़ रही है? पहले भी गार्डन गैलेरिया में ऐसी घटनाएं हुई हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं दिखा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बाउंसरों के व्यवहार और मॉल प्रशासन की लापरवाही की निंदा की.
वायरल वीडियो ने लोगों में आक्रोश भर दिया. ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #NoidaMallViolence जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे. लोगों ने मॉल बॉयकॉट करने की अपील की. विशेषज्ञों का कहना है कि बाउंसरों को सख्त ट्रेनिंग और कानूनी बाध्यता जरूरी है ताकि वे कानून हाथ में न लें.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST