<
Categories: गुजरात

Gujarat UCC Bill 2026: गुजरात में पेश हुआ UCC; इस बिल के वो 5 नियम जो बदल देगी मुस्लिम महिलाओं की जिंदगी!

गुजरात में UCC 2026: क्या यह सिर्फ एक कानून है या सालों पुराने रिश्तों और हक की नई परिभाषा? उन 5 बड़े बदलावों को जानें, जो आपके घर और समाज की तस्वीर बदल देंगे.

UCC 2026 Rules: गुजरात में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर हलचल तेज है. बुधवार को,गुजरात सरकार ने राज्य विधानसभा में गुजरात यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल 2026 पेश किया. इस बिल का मुख्य उद्देश्य विवाह, तलाक, संपत्ति के उत्तराधिकार और लिव-इन संबंधों के लिए एक समान कानूनी ढांचा स्थापित करना है जो धार्मिक सीमाओं से परे हो. यह केवल एक कानूनी बदलाव नहीं है बल्कि समाज के ताने-बाने को एक नए रंग में रंगने की कोशिश है. आइए इस बिल के मानवीय पहलुओं और समाज पर पड़ने वाले इसके असर को गहराई से समझते हैं.

गुजरात अब उत्तराखंड के बाद देश का दूसरा ऐसा राज्य बनने की राह पर है जो समान नागरिक संहिता 2026 को लागू करने जा रहा है. इसका सीधा मतलब यही है कि अब धर्म या आस्था के आधार पर शादियों या बंटवारे के नियम अलग-अलग नहीं होंगे. यह बिल उन हजारों चेहरों को मुस्कान देने की कोशिश करेगा जो सालों से कठिन व्यक्तिगत कानूनों के जाल में उलझे हुए थे. चाहे वह विवाह हो तलाक हो या संपत्ति का अधिकार नियम, अब सबके लिए एक समान होंगे.

हलाला जैसी प्रथाओं का अंत

इस बिल का सबसे मानवीय और संवेदनशील पहलू मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना है. दशकों से चली आ रही कुछ ऐसी प्रथाएं, जो मानवीय गरिमा के खिलाफ मानी जाती थीं अब इतिहास का हिस्सा बनने जा रही हैं.

इस कानून के जरिए हलाला जैसी कुप्रथाओं पर पूरी तरह से रोक लगाने का प्रावधान है. तलाक के बाद अब किसी भी महिला को दोबारा अपने पूर्व पति से निकाह करने के लिए किसी अपमानजनक शर्त से नहीं गुजरना होगा. वह अपनी इच्छा और सम्मान के साथ जीवन का फैसला ले सकेगी. आज के बदलते दौर में लिव-इन रिलेशनशिप एक हकीकत है. सरकार इसे नजरअंदाज करने के बजाय इसे कानूनी ढांचे में लाकर सुरक्षा प्रदान करना चाहती है. अब लिव-इन में रहने वाले जोड़ों के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य हो सकता है. यह कदम विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच बनेगा जो लिव-इन में रहते हुए अक्सर कानूनी अधिकारों से वंचित रह जाती थीं.

कड़े नियम और अनुशासन

कानून का उद्देश्य केवल सुविधा देना नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित समाज का निर्माण करना भी है. यदि कोई इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके लिए सख्त सजा के प्रावधान रखे गए हैं. नियमों को तोड़ने पर 3 साल तक की कैद, 1 लाख रुपये तक का आर्थिक जुर्माना.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

Himachal Pradesh Gold Price Today: हिमाचल में सोना हुआ सस्ता या फिर कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, नोट करें ताजा दाम

Himachal pradesh Gold Price Today 09 April 2026: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के शहरों में…

Last Updated: April 9, 2026 11:31:51 IST

नाश्ते में ऐसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर सत्तू की रोटी, बनाने में आसाना और लाजवाब स्वाद

अगर आप प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में सत्तू…

Last Updated: April 9, 2026 11:10:29 IST

कब आया था भारत में इंटरनेट? उससे पहले कैसे चलता था ISRO काम?

क्या आपको पता है कि भारत में इंटरनेट कब आया था. कौन सा था वो…

Last Updated: April 9, 2026 11:05:23 IST

सेल्फी लेने के लिए हिप्पो के पेन (बाड़े) में घुसा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, लगा 10,000 का जुर्माना

थाईलैंड के एक व्यक्ति ने जानबूझकर “मू डेंग” नाम के हिप्पो के पेन (बाड़े) में…

Last Updated: April 9, 2026 11:01:54 IST

चोरी हुई स्कूटी का कटा चालान, कैमरे में कैद हुई चोर की तस्वीर! पीड़ित बोला- अब तो पकड़ लो

Viral News: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें…

Last Updated: April 9, 2026 11:00:11 IST

Bihar Red Area: जिस्मफरोशी के धंधे से बाहर निकालीं 8 लड़कियां, बिहार पुलिस का रेड लाइट एरिया पर छापा

Bihar Red Area: बिहार के बेतिया से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे…

Last Updated: April 9, 2026 10:44:29 IST