Viral Video: सोशल मीडिया पर सूरत के उधना स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक काफी परेशान दिख रहा है. बताया जा रहा है कि युवक अपने घर के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन आया था.
सूरत के उधना स्टेशन का वायरल वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो गुजरात के सूरत के उधना स्टेशन का बताया जा रहा है. वीडियो में सैकड़ों लोग दिख रहे हैं. इस बीच एक शख्स कैमरे के सामने आता है और कहता है कि ‘अब वापस नहीं आऊंगा, अब नहीं आऊंगा, बता देना.’ बताया जा रहा है कि युवक अपने घर आने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचा था.
दरअसल, एलपीजी संकट ने दूसरे राज्यों में काम कर रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. ऐसे में प्रवासी मजदूर अपने घर लौट रहे हैं. इस बीच घर वापस लौटते युवका का यह वीडियो है. युवक बेहद भावुक होकर कह रहा है कि ‘अब नहीं आऊंगा दोस्त’.
वीडियो में युवक की आंखों में बेबसी के आंसू हैं, चेहरे मायूसी साफ दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि हजारों प्रवासी मजदूर गांव लौटने के लिए सूरत के उधना स्टेशन पर पहुंचे थे, जहां उन्हें 14–16 घंटे तक 2 किलोमीटर लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा. तेज गर्मी में खाना‑पानी की कमी से कई यात्रियों की हालत बिगड़ गई और अफरा‑तफरी के हालात बन गए.
दावा किया जा रहा है कि सूरत के उधना स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़ के पीछे की वजह एलपीजी संकट है. बीते एक-दो महीनों से एलपीजी की कमी के चलते मजदूरों का पलायन जारी है, जिसकी वजह से रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ी हैं. छुट्टियों और गैस संकट, दोनों कारणों ने यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ा दी है, जिससे रेलवे की व्यवस्थाएं कमजोर पड़ती नजर आ रही हैं.
बता दें कि सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे उधना-हसनपुर ट्रेन के लिए यात्रियों को लाइन में खड़ा किया जा रहा था. तभी कुछ लोगों ने नियम तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की, जिससे व्यवस्था बिगड़ गई. हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस और आरपीएफ के जवानों को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. वायरल हो रहे वीडियो में यात्री पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए लोहे की बैरिकेडिंग पार करते नजर आ रहे हैं. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…
अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…
IND vs PAK | Washington Sundar Catch Video: नागोया में खेले गए एशियाई खेल 2026…
Ashok Kumar First Rap Song: आज के समय में रैप गाने काफी सुने जाते हैं.…
बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…
UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…