छत्तीसगढ़ बोर्ड जल्द 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेगा. छात्र अपना रोल नंबर डालकर आधिकारिक वेबसाइटों या DigiLocker, UMANG ऐप पर आसानी से मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे.
CGBSE Result 2026 Date: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जल्द जारी होगा.
CGBSE Result 2026 Date: छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. Chhattisgarh Board of Secondary Education (CGBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है. रिजल्ट घोषित होते ही छात्र अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे, जिसके लिए उन्हें केवल अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा.
बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे कई माध्यमों से देख सकेंगे. मुख्य रूप से परिणाम इन आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in, results.cg.nic.in और cg.results.nic.in पर उपलब्ध रहेगा. इसके अलावा छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे.
CGBSE ने छात्रों की सुविधा के लिए SMS सेवा भी उपलब्ध कराई है, जिससे इंटरनेट न होने पर भी परिणाम जाना जा सकता है.
कुछ ही सेकंड में छात्र अपने परिणाम और पास/फेल की स्थिति जान सकते हैं.
बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के अंक शामिल होते हैं. साथ ही, कुल मिलाकर भी 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है, तभी छात्र परीक्षा में सफल माने जाएंगे.
पिछले वर्ष के परिणामों पर नजर डालें तो कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 76.53% रहा था, जबकि कक्षा 12वीं में यह आंकड़ा 81.87% तक पहुंच गया था. वर्ष 2025 की परीक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया था, हाई स्कूल परीक्षा में 3,23,094 विद्यार्थी और हायर सेकेंडरी परीक्षा में 2,38,626 छात्र शामिल हुए थे.
रिजल्ट नजदीक आते ही छात्रों और अभिभावकों में उत्साह और चिंता दोनों बढ़ गई हैं. यह परिणाम न केवल उनके मेहनत का आकलन करेगा, बल्कि आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा भी तय करेगा.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे और यदि आवश्यकता हो तो पुनर्मूल्यांकन या अन्य प्रक्रियाओं के लिए आवेदन कर पाएंगे. बोर्ड की ओर से आधिकारिक घोषणा किसी भी समय की जा सकती है, ऐसे में छात्रों को नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…
Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…
Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…
Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…
Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…