Gurugram News: सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा को ओवरडोज लेने के चलते युवक की मौत हो गई. बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो युवक की लाश मिला.
फ्लैट पर मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया फिर कुछ देर बाद आ गई मौत
Gurugram News: दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर 53 इलाके में एक किराए के PG फ्लैट में रह रहे 29 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. शुरुआती जांच में बता चला है कि उसकी मंगेतर युवक से मिलने आने वाली थी. एक्साइटमेंट में युवक ने सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा को ओवरडोज ले लिया. मंगेतर पहुंचती उससे पहले ही युवक की जान चली गई. जान गंवाने वाले युवक का नाम रोहित लाल है, जो मूलरूप से नागपुर (महाराष्ट्र) का रहने वाला था.
क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के दफ्तर में काम करने वाले रोहित लाल की जल्द ही शादी होने वाली थी. उसकी मंगेतर भी आसपास ही रहती थी. हादसे के दिन दोनों मिलने वाले थे. इसको लेकर वह एक्साइटेड था. पीजी में उसका साथी भी रहता था, जो क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के दफ्तर में ही काम करता था. दोनों साथ जाते थे, लेकिन हादसे के दिन वह नहीं आया.
वहीं, जब पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ना पड़ा. युवक बिस्तर पर जान गंवा बैठा था जबकि कमरे से कुछ दवाओं और हेल्थ सप्लीमेंट्स के रैपर बरामद हुए. युवक ने अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई. अब तक की जानकारी में माना जा रहा है कि युवक ने सेक्स पावर बढ़ाने के लिए दवा की ओवरडोज ली थी, जिससे दिल का दौरा पड़ा और युवक की मौत हो गई.
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…
Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…