<

बॉयफ्रेंड ने पहले हैवानों की तरह पीटा, फिर लड़की के प्राइवेट पार्ट्स में सैनिटाइजर डालकर लगाई आग; न्यूड वीडियो भी बनाया

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली का शिवम त्रिपुरा की एक लड़की के साथ लिव-इन में रहता था. जहां शिवम ने पहले लड़की को बेरहमी से पीटा और फिर उनके प्राइवेट पार्ट्स में सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी. इस पूरे मामले पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है.

Gurugram Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. जहां एक 19 साल की एक स्टूडेंट के साथ हैवानियत का एक भयानक मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता अभी दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती है. आरोप है कि लड़की के बॉयफ्रेंड ने उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी. इस पूरे मामले को लेकर आरोपी शिवम के खिलाफ गुरुग्राम में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. जिस पर आरोप है कि उसने अपनी लिव-इन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी और इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया.

एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 115, 118(1), 118(2), 127(2), 69 और 351(2) लगाई गई हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार एफआईआर 19 फरवरी, 2026 को रात 8:35 बजे दर्ज की गई है.

क्या है पूरा मामला

पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. जिसमें कहा गया है कि वह शादी का झांसा देकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बना रहा था, उसे पीट रहा था और उसके साथ मारपीट कर रहा था. पीड़िता एक स्टूडेंट है, जिसकी मुलाकात दिल्ली के नरेला के शिवम नाम के एक युवक से एक ऑनलाइन ऐप के माध्यम से हुई थी. ये पूरा मामला गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना इलाके के बताया जा रहा है. पुलिस ने इस पूरे मामले पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Bittu Bajrangi Marriage: ‘मेरे साथ साजिश हुई…’ अपनी ही शादी में ‘चूना’ लगवा बैठे बिट्टू बजरंगी! पढ़िए क्या है पूरा मामला

त्रिपुरा की रहने वाली है पीड़िता

एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है और गुरुग्राम के सेक्टर-69 में एक पीजी में रहकर बायोटेक्नोलॉजी में B.Sc. कर रही थी. वह शिवम से एक ऑनलाइन ऐप के माध्यम से मिली और सितंबर 2025 में उनकी बातचीत शुरू हुई, जो बाद में मुलाकातों में बदल गई. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद वे कुछ समय तक गुरुग्राम में साथ रहे. इस दौरान आरोपी को उस पर शक होने लगा और उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

आरोपी ने पीड़िता का न्यूड वीडियो किया रिकॉर्ड

एफआईआर में दर्ज बयान के मुताबिक, 16 फरवरी 2026 को आरोपी ने पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट की. आरोप है कि उसने उसके सिर पर स्टील की बोतल से हमला किया, उसका सिर दीवार और फर्नीचर पर पटका, उसे मिट्टी के बर्तन से मारा और उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगाने की भी कोशिश की. इसके अलावा, आरोपी ने उसके पैरों पर चाकू से हमला किया और धमकी दी कि वह उसे इतनी बुरी तरह पीटेगा कि वह कभी चल नहीं पाएगी और न ही मां बन पाएगी. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसका न्यूड वीडियो रिकॉर्ड किया.

मां ने पुलिस को किया कॉल

18 फरवरी की रात को पीड़िता ने आरोपी के फोन से अपनी मां को बंगाली में सब कुछ बताया, क्योंकि आरोपी बंगाली भाषा नहीं समझता था. फिर उसकी मां ने 112 पर कॉल किया. पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. शुरू में डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए अनफिट बताया और बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया. वहां, डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए फिट बताया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी डिटेल्ड गवाही रिकॉर्ड की. 

Bittu Bajrangi: कौन है बिट्टू बजरंगी? शादी करने पहुंचा था अलीगढ़, दुल्हन ने ही लगा दी चपत, नूंह हिंसा मामले में जा चुका है जेल

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST