<
Categories: हरियाणा

मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला मिड डे मील वर्कर्स का प्रतिनिधिमंडल, मंत्री की अध्यक्षता में 19 अगस्त को चंडीगढ़ में होगी अधिकारियों के साथ दोबारा बैठक

मिड डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा (सीटू) के नेतृत्व में प्रदेश भर से हजारों मिड डे मील वर्कर्स 3 अगस्त को पानीपत पहुंची थी। उन्होंने अपनी मांगों और समस्याओं के लिए शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के कार्यालय का घेराव किया था। मंत्री ने 7 अगस्त को यूनियन को बातचीत के लिए आमंत्रित किया था। जिसके तहत वीरवार को मंत्री महिपाल ढांडा से प्रतिनिधिमंडल मिला।

India News (इंडिया न्यूज), Mid-Day Meal Workers Met Education Minister : मिड डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा (सीटू) के नेतृत्व में प्रदेश भर से हजारों मिड डे मील वर्कर्स 3 अगस्त को पानीपत पहुंची थी। उन्होंने अपनी मांगों और समस्याओं के लिए शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के कार्यालय का घेराव किया था। मंत्री ने 7 अगस्त को यूनियन को बातचीत के लिए आमंत्रित किया था। 

जिसके तहत वीरवार को मंत्री महिपाल ढांडा से प्रतिनिधिमंडल मिला। वार्ता में यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष राजरानी, महासचिव जय भगवान, उपाध्यक्ष गगनदीप, सुनीता, ओपी माटा, सचिव शरबती, प्रकाश, कोषाध्यक्ष सत्यवान, पानीपत जिला प्रधान निर्मला, सचिव कविता और सीटू जिला प्रधान सुनील दत्त प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कई महीने से वर्कर्स का मानदेय नहीं दिया जा रहा

शिक्षा मंत्री के साथ वार्ता में राज्य प्रधान राजरानी और महासचिव जय भगवान ने कहा कि लंबे समय से मिड डे मील वर्कर्स की अनदेखी की जा रही है। कई कई महीने से वर्कर्स का मानदेय नहीं दिया जा रहा है। वर्दी का पैसा भी स्कूलों में नहीं मिल रहा। मानदेय में कटौती की जा रही हैं। सरकार व प्रशासन मिड डे मील वर्कर्स का शोषण कर रहा है। 

सेवानिवृति के समय एक रुपया तक नहीं मिलता

मानदेय भी 10 महीने मिलता है जबकि काम तो करीब 11 महीने करना पड़ता है। इसीलिए शिक्षकों व अन्य स्टाफ की तरह 12 महीने वेतन मिलना चाहिए व यह 26 हजार रुपये से कम नहीं होना चाहिए। करीब 30 साल से यह योजना जारी है लेकिन जिन वर्करों ने इस योजना में सालों काम किया उन्हें सेवानिवृति के समय एक रुपया तक नहीं मिलता। स्कूल में डयूटी के दौरान भोजन बनाते हुए दुर्घटनाओं में घायल हो जाते हैं, वर्करों की मौत हो जाती है लेकिन किसी प्रकार की आर्थिक मदद का प्रावधान नहीं है।

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना

सभी मांगो पर विस्तार से चर्चा हुई। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने यूनियन को 19 अगस्त को दोबारा चंडीगढ़ में बातचीत के लिए बुलाया। उन्होंने कहा कि उक्त बैठक में विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा और मांग पत्र पर बातचीत करते हुए मांगो ओर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

Recent Posts

Anantpur School Case: स्कूल में कत्लेआम! सनकी आशिक ने छात्रा के चेहरे-गर्दन पर चलाई आरी; क्लासरूम में पानी की तरह बहा खून!

Anantpur School Case: स्कूल में पढ़ाई के दौरान 21 साल के युवक पावर कटर लेकर…

Last Updated: November 1, 2026 10:40:40 IST

IND vs NZ 5th T20: आखिरी मैच में कटेगा संजू सैमसन का पत्ता? वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री; जानें भारत की संभावित प्लेइंग XI

India vs New Zealand 5th T20I Playing 11:पांचवें मुकाबले में सबसे बड़ा सवाल भारतीय टीम…

Last Updated: November 1, 2026 10:05:58 IST

Silver Price Today 1 November 2026: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा भाव; जानें अपने शहर का रेट

Silver Price Today 1 November 2026: देशभर में चांदी के भाव में लगातार बदलाव हो…

Last Updated: November 1, 2026 10:01:54 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: कोई सब्सक्रिप्शन नहीं, एक भी रुपया खर्च नहीं! फ़ाइनल मैच FREE में कहां और कैसे देखें?

India vs New Zealand 5th T20I Live Streaming:सीरीज पहले ही जीत चुकी भारतीय टीम के…

Last Updated: November 1, 2026 09:58:26 IST

Gold Price Today: नवंबर के पहले दिन सोने की कीमतों में गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें 24K, 22K के नए रेट

Gold Price Today 1 November 2026: बुलियन्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर…

Last Updated: November 1, 2026 09:52:04 IST

Shiva Sharma Murder Case: कपड़े उतरवाकर कराती थी डांस, फिर लिपस्टिक के साथ…शिवा के साथ हैवानियत की हदें पार कर चुकी थी श्रद्धा

Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है. आरोपी मॉडल श्रद्धा…

Last Updated: November 1, 2026 09:35:00 IST