<
Categories: हरियाणा

रोहतक पीजीआईएमएस की ओपीडी में फर्जी डॉक्टर बन कर रहा था मरीजों का इलाज, शक होने पर सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले, जानें पूरा मामला

हरियाणा की रोहतक पीजीआईएमएस की ओपीडी में एक फर्जी डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहा था, जिस पर शक होने के बाद वहां के सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसका आई कार्ड मांगा, जो वह दिखा न सका। मामला संदिग्ध लगने पर सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया और मौके पर पुलिस बुलाकर उनके हवाले कर दिया।

India News (इंडिया न्यूज), A Fake Doctor Was Treating Patients In Rohtak PGIMS : हरियाणा की रोहतक पीजीआईएमएस की ओपीडी में एक फर्जी डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहा था, जिस पर शक होने के बाद वहां के सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसका आई कार्ड मांगा, जो वह दिखा न सका। मामला संदिग्ध लगने पर सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया और मौके पर पुलिस बुलाकर उनके हवाले कर दिया।

इंटर्नशिप डॉक्टर की जगह इलाज करने के लिए ओपीडी में आया

वहीं पूछताछ में सामने आया कि उक्त फर्जी डॉक्टर अपने दोस्त इंटर्नशिप डॉक्टर की जगह इलाज करने के लिए ओपीडी में आया हुआ था। पुलिस ने इस फर्जी डॉक्टर और इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर दोनों के ही खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

आरोपी युवक 12वीं पास है और उसने पेशेंट केयर असिस्टेंट का एक साल का डिप्लोमा किया हुआ

जानकारी मुताबिक आरोपी फर्जी डॉक्टर जिसका नाम साद है और सोनीपत जिले के गांव निजामपुर माजरा का रहने वाला है, जो गले में स्टेथोस्कोप टांगे और डॉक्टर का अप्रैन पहने हुए ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहा था। पीजीआईएमएस थाना प्रभारी रोशन लाल ने बताया कि पुलिस जांच और पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी युवक 12वीं पास है और उसने पेशेंट केयर असिस्टेंट का एक साल का डिप्लोमा किया हुआ है। 

विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हर पहलू जांच शुरू

जो इंटर्नशिप कर रहे डॉ कृष्ण गहलावत की जगह मरीजों की जांच कर रहा था। उसे हिरासत में ले लिया गया है तथा इंटर्नशिप कर रहे डॉ कृष्ण गहलावत व आरोपी साद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हर पहलू जांच शुरू कर दी है। पुलिस उक्त फर्जी डॉक्टर से गहनता से पूछताछ कर रही है कि क्या इससे पहले भी कभी वह डॉ कृष्ण की जगह ड्यूटी कर चुका है। आरोपी युवक को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Recent Posts

अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजा, अर्शदीप ने बरपाया कहर, भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया

India vs West Indies T20: इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने…

Last Updated: October 11, 2026 23:02:32 IST

Rampur murder case: रामपुर में वॉशिंग हब संचालक की दिनदहाड़े हत्या, कार सवार हमलावरों ने सीने में दागीं चार गोलियां

Rampur murder case: उत्तर प्रदेश के रामपुर में मिलक खानम थाना क्षेत्र के कुम्हरिया कलां…

Last Updated: October 11, 2026 22:53:51 IST

पहले कहासुनी, फिर थप्पड़ और धक्का…दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर विवाद के बाद शख्स की मौत

Senior citizen seat dispute: दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीनियर सिटिजन सीट को…

Last Updated: October 11, 2026 22:22:40 IST

लगा आज जिंदगी का आखिरी दिन है, इंडिगो फ्लाइट में आग लगने पर यात्री ने सुनाई आपबीती

Indigo emergency landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 में उड़ान…

Last Updated: October 11, 2026 22:26:21 IST

कुछ एक्ट्रेसेज खुद पैसे देकर बुलाती हैं…पैपराजी की मनमानी पर भड़के सलमान खान, बोले- अब मजाक नहीं, होगी कार्रवाई

Salman Khan Paparazzi Controversy: सलमान खान ने 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार एपिसोड में…

Last Updated: October 11, 2026 21:09:42 IST

दिवाली की खरीदारी में Gen Z का अलग अंदाज, सर्वे में सामने आया शॉपिंग का दिलचस्प ट्रेंड, शॉपिंग का ये है प्लान

Diwali Shopping: Snapchat और GWI की स्टडी के मुताबिक, दिवाली पर Gen Z इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने…

Last Updated: October 11, 2026 20:56:10 IST