<
Categories: हरियाणा

बंद पड़े मकान से आ रही थी बदबू, खोलकर देखा तो सब रह गए दंग, युवक की लाश पर रेंग रहे थे कीड़े, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा के हिसार में कैमरी रोड स्थित राजाराम गार्डन कॉलोनी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बंद पड़े एक मकान में युवक का शव मिलने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों ने घर से बदबू आ रही थी तो उन्हें शक हुआ और मकान के मालिक अमन को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद जब अमन ने मौके पर पहुंचकर मकान को खोलकर देखा तो कमरे में युवक की लाश जमीन पर पड़ी मिली, जिस पर कीड़े रेंग रहे थे।

India News (इंडिया न्यूज), Hisar News : हरियाणा के हिसार में कैमरी रोड स्थित राजाराम गार्डन कॉलोनी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बंद पड़े एक मकान में युवक का शव मिलने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों ने घर से बदबू आ रही थी तो उन्हें शक हुआ और मकान के मालिक अमन को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद जब अमन ने मौके पर पहुंचकर मकान को खोलकर देखा तो कमरे में युवक की लाश जमीन पर पड़ी मिली, जिस पर कीड़े रेंग रहे थे।

पिता कैलाश ने हत्या की आशंका जताई

अमन ने डायल 112 पर कॉल किया और डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर आजाद नगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मकान और घटना स्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा। एसएफएल टीम ने भी सबुत जुटाने के लिए घर की बारीकी से जांच की। वहीं शव की शिनाख्त गांव लांधड़ी निवासी 23 वर्षीय अभिषेक बिश्नोई पुत्र कैलाश बिश्नोई के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। पिता कैलाश ने हत्या की आशंका जताई है और पुलिस ने उनके बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रक्षाबंधन वाले दिन युवक को आखिरी बार देखा गया था

पड़ोसियों का कहना है कि यह मकान अक्सर बंद रहता था और मृतक युवक पिछले कई दिनों से यहीं रह रहा था। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन वाले दिन युवक को आखिरी बार देखा गया था। वहीं पड़ोसी कृष्ण कुमार ने बताया कि सुबह से जब मकान से तेज बदबू आ रही थी, तो मकान मालिक को मौके पर बुलाया गया। इस मामले को लेकर पुलिस ने अनुमान लगाया है कि युवक को मरे लगभग चार दिन हो चुके थे। मकान को पूरी तरह सील कर दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हालांकि पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने की पूरी कोशिश कर रही है। 

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST