<
Categories: हरियाणा

ट्यूशन से वापिस घर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में छात्र की मौत, दो बच्चों को आई चोटें, उपचार के लिए निजी अस्पताल में कराया भर्ती

ट्यूशन से वापिस घर लौट रहे 12 वर्षीय आठवीं के छात्र की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा शाम के समय जौरासी से आट्टा रोड पर जोहड़ के पास हुआ। इस हादसे में दो बच्चों को चोटें आई जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

India News (इंडिया न्यूज), Road Accident : ट्यूशन से वापिस घर लौट रहे 12 वर्षीय आठवीं के छात्र की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा शाम के समय जौरासी से आट्टा रोड पर जोहड़ के पास हुआ। इस हादसे में दो बच्चों को चोटें आई जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार  ग्राम पंचायत जौरासी सिर्फ खास के अधीन गांव जीतगढ़ निवासी मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पांच भाई बहन है।

छोटे हाथी टैंपू ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी

मनीष ने बताया छोटा भाई आकाश जौरासी सर्फ़ खास गांव के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढता था और उसी गांव में ट्यूशन पढ़ता था। उसने बताया कि वह 3 सितंबर शाम करीब सवा पांच बजे पडोसी की बेटी और बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर ट्यूशन से वापिस आ रहा था। जैसे ही वह जौरासी से आट्टा रोड पर जोहड़ के पास  पहुंचा तो इसी दौरान सामने से तेज गति व लापरवाही से आ रहे छोटे हाथी टैंपू ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में आकाश के एक दाया पैर मौके पर कट गया, जबकि दोनों बच्चों को चोटें आई।

शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया

हादसे की सुचना मिलते ही मौके पर पड़े तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चोट ज्यादा होने के चलते आकाश को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान गुरुवार उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वही इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

Recent Posts

जले हुए बर्तन साफ करने के आसान घरेलू तरीके, चुटकियों में चमकने लगेंगी जली हुई कड़ाही और तवा

रसोई में खाना बनाते समय बर्तन जल जाना आम बात है. लेकिन इस समस्या का…

Last Updated: April 4, 2026 16:21:12 IST

Political Kissa: जब ममता को राइटर्स बिल्डिंग से घसीटा गया, क्या हुआ था 1993 में जिसने दीदी को बना दिया बड़ा चेहरा?

Mamata Banerjee 1993 Protest: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सही मायनों में एक साहसी…

Last Updated: April 4, 2026 16:12:57 IST

आर्टेमिस II ने भेजी पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीर, नासा ने शेयर की Photo, अंतरिक्ष से पहली बार दिखा ऐसा दृश्य

नासा ने आर्टेमिस II मिशन के दौरान ओरियन कैप्सूल से ली गई पृथ्वी की लुभावनी…

Last Updated: April 4, 2026 15:56:53 IST

कौन हैं राहुल कुमार? जिनमें दिखा वैभव सूर्यवंशी जैसा टैलेंट, युवराज सिंह भी हुए फैन!

पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने एक युवा खिलाड़ी को लेकर बयान दिया…

Last Updated: April 4, 2026 15:56:52 IST

CBSE का बड़ा फैसला, अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म! तीन-भाषा फॉर्मूला लागू

CBSE 3 Langauge Formula: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2026 से नया पाठ्यक्रम लागू करेगा, जिसमें…

Last Updated: April 4, 2026 15:53:25 IST

Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरान आंत में बदलाव, क्या है ट्रिगर्स और कारण, कितनी देर रहता है असर

Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरे के दौरान क्या होता है? इसके कारणों, लक्षणों और…

Last Updated: April 4, 2026 15:38:07 IST