लाड़वा के गाँव धनोरा जाटान मे आज तब आफत का पहाड़ टूट पड़ा जब चम्पा के घर पर आसमानी बिजली गिर गई। गनीमत ये रही की तब परिवार के घर वाले घर से बाहर ही थे। आसमानी बिजली गिरने से घर की छत के साथ साथ पूरा घर चकना चूर हो गया। इसके कारण घर मे बंधी गाय कड़ियों के मकान के नीचे दब गई। जैसे ही बिजली गिरने की आवाज आई तो सारा मोहल्ला इक्कठा हो गया। जिसके सभी ने मिलजुल कर गाय को घर के मलबे से बाहर निकाला गाय को भी काफी चोटें आई हैं।
लाड़वा-विजय कौशिक-India News (इंडिया न्यूज) Lightning Struck The House : लाड़वा के गाँव धनोरा जाटान मे आज तब आफत का पहाड़ टूट पड़ा जब चम्पा के घर पर आसमानी बिजली गिर गई। गनीमत ये रही की तब परिवार के घर वाले घर से बाहर ही थे। आसमानी बिजली गिरने से घर की छत के साथ साथ पूरा घर चकना चूर हो गया। इसके कारण घर मे बंधी गाय कड़ियों के मकान के नीचे दब गई। जैसे ही बिजली गिरने की आवाज आई तो सारा मोहल्ला इक्कठा हो गया। जिसके सभी ने मिलजुल कर गाय को घर के मलबे से बाहर निकाला गाय को भी काफी चोटें आई हैं।
चम्पा शारीरिक रूप से विकलांग हैं जिसके कारण उसके पति ने उसको छोड़ दिया था। चम्पा ने बताया कि वह अपने परिवार का पालन पौषण गाय का दूध बेचकर व विकलांगता वाली पेंशन से करती है। उसकी लड़कियां उसका हाथ बंटाती है। चम्पा अपने पिता के यहाँ मायके मे उनसे अलग रहती है। उनकी 2 बेटियाँ है उनके परिवार का पालन पोषण व उनका आशियाना भी ढह गया। माँ व उनकी बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। पड़ोसियों ने उनके समझाया कि उनका परिवार मे सब सुरक्षित है ये मालिक का सुकर है। चम्पा ने मुख्यमंत्री जी से विनती करते हुए अपील की मेरे घर को प्राकृतिक आपदा मे हुई हानि से मेरी सहायता की जाए। जिससे मैं अपना व अपनी लड़कियों का पालन पौषण कर सकूँ।
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…