<
Categories: हरियाणा

करनाल में एक दर्दनाक हादसा : फर्नीचर कारोबारी की कार यमुना नहर में गिरी, पत्नी महिला की मौत, कारोबारी लापता, रेस्क्यू जारी

करनाल में एक दर्दनाक हादसे में फर्नीचर कारोबारी अमित मिगलानी और उनकी पत्नी निशा मिगलानी की कार पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई। इस हादसे में महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि पति अभी भी लापता हैं। प्रशासन की ओर से गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है और हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), A tragic accident in Karnal : करनाल में एक दर्दनाक हादसे में फर्नीचर कारोबारी अमित मिगलानी और उनकी पत्नी निशा मिगलानी की कार पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई। इस हादसे में महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि पति अभी भी लापता हैं। प्रशासन की ओर से गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है और हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

कैसे हुआ हादसा

करनाल के सेक्टर-13 निवासी अमित मिगलानी अपनी पत्नी निशा मिगलानी के साथ रात को खाना खाने के बाद घूमने के लिए घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने दोनों बच्चों को घर पर ही छोड़ा था। जैसे ही वे कैथल रोड पहुंचे, कार का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह सीधे नहर में जा गिरी।

गोताखोरों ने सुनी बचाओ-बचाओ की आवाज

नहर के पास मौजूद गोताखोर कर्ण ने बताया कि उन्होंने नहर में कार की बैक लाइट देखी और कार से एक महिला और पुरुष की चिल्लाने की आवाज सुनी। उन्होंने बताया कि संभवतः यह कार काछवा पुल से नहर में गिरी थी और करीब डेढ़ किलोमीटर बहती चली गई। कर्ण ने तुरंत नहर में छलांग लगाई और कार का पीछा किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वे कार तक नहीं पहुंच सके। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

प्रशासन हुआ सक्रिय, मौके पर पहुंची टीम

सूचना मिलते ही प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया। असंध के विधायक योगेंद्र राणा, डीएसपी, सिविल लाइन थाना, रामनगर थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और हाइड्रा मशीन मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

महिला का शव कार से मिला, पति लापता

करीब एक घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद कार नहर में मिली। जब गोताखोरों ने कार खोली तो उसमें महिला की बॉडी मौजूद थी। उसे तुरंत बाहर निकाला गया और CPR दी गई, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

कार को बाद में रस्सियों से बांधकर हाइड्रा की मदद से बाहर निकाला गया। जांच के दौरान कार में अमित मिगलानी की बॉडी नहीं मिली। कार के शीशे टूटे पाए गए, जिससे आशंका है कि हादसे के दौरान वह बाहर निकल गए होंगे और बह गए होंगे। कार से दो मोबाइल बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विधायक ने जताया दुख

विधायक योगेंद्र राणा ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि अमित मिगलानी का सफीदों रोड पर फर्नीचर का शोरूम है और वह एक अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं। यह परिवार एक दुखद त्रासदी से गुजर रहा है। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह परिवार को यह पीड़ा सहने की शक्ति दें।

Recent Posts

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST

Bengaluru News: ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: डिलीवरी एजेंट को ज़ोमैटो सुपरवाइजर ने दी चेतावनी, जिसके बाद हुआ बवाल, Video Viral

बेंगलुरु के एक गोदाम प्रबंधक ने कथित तौर पर कर्मचारियों से कहा कि वे या…

Last Updated: October 7, 2026 18:45:45 IST