<
Categories: हरियाणा

सड़कें होंगी सुरक्षित, गौवंश पाएंगे सहारा : करनाल नगर निगम का बड़ा कदम…अब नहीं दिखेंगे सड़कों पर बेसहारा पशु

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम करनाल ने शहर को बेसहारा गौवंश से मुक्त कराने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत कर दी है। यह अभियान शुक्रवार से शुरू होकर आगामी 31 अगस्त तक चलेगा। इस संबंध में जानकारी नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने दी।

प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Karnal News : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम करनाल ने शहर को बेसहारा गौवंश से मुक्त कराने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत कर दी है। यह अभियान शुक्रवार से शुरू होकर आगामी 31 अगस्त तक चलेगा। इस संबंध में जानकारी नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने दी।

सेक्टर-6 से शुरू हुआ अभियान

आयुक्त ने बताया कि अभियान के तहत शहर के सेक्टर-6 से पांच बेसहारा गौवंश को पकड़कर पशुपालन विभाग द्वारा उनकी टैगिंग करवाई गई। इसके बाद इन्हें फूसगढ़ स्थित गौशाला में छोड़ा गया है, जहां इनका अच्छे से रख-रखाव किया जाएगा।

खुले में पशु छोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

निगमायुक्त ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग उपयोग के बाद या दूध निकालने के बाद अपने पशुओं को सड़कों पर छोड़ देते हैं, उनके खिलाफ नगर निगम सख्ती से निपटेगा। ऐसे पशुओं को पकड़कर जब्त कर लिया जाएगा, और फिर उन्हें वापस नहीं किया जाएगा। साथ ही संबंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस संदर्भ में शहर में मुनादी भी करवाई जा रही है।

छह सदस्यीय टीम करेगी गौवंश पकड़ने का कार्य

आयुक्त ने बताया कि सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गौवंश को पकड़ने के लिए छह कर्मचारियों की विशेष टीम बनाई गई है। इस कार्य के लिए एक नई गाड़ी भी उपलब्ध करवाई गई है, जो पकड़े गए गौवंश को गौशालाओं में छोड़ने का कार्य करेगी।
प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न सेक्टरों, बाजार क्षेत्रों और मुख्य सड़कों से अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके पश्चात शहर के आंतरिक हिस्सों में भी अभियान चलाया जाएगा।

फूसगढ़ गौशाला में उपलब्ध सुविधाएं

आयुक्त ने बताया कि फूसगढ़ में नगर निगम की एक गौशाला और एक नंदीशाला है, जहां गौवंश को रखा जाता है। इनके अच्छे रख-रखाव के लिए सेवानिवृत्त वेटरनरी डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 35 कर्मचारियों की टीम तीन शिफ्टों में कार्यरत है। सुबह-शाम पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था है। गौवंश को टहलने के लिए नगर निगम की चारदीवारी से सुरक्षित खुली भूमि उपलब्ध है। सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

डेयरी संचालकों और नागरिकों से अपील

नगर निगम आयुक्त ने डेयरी संचालकों और नागरिकों से अपील की है कि वे उपयोग के बाद अपने पशुओं को सड़कों पर न छोड़ें। ऐसा करने से शहर की सफाई और यातायात व्यवस्था बाधित होती है और दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है।

Recent Posts

Greater Noida PNB Fraud: किसी की जिंदगीभर की कमाई, किसी की FD पर हाथ साफ! PNB में 35 करोड़ का घोटाला

Greater Noida PNB Fraud: ग्रेटर नोएडा की PNB शाखा में 35 करोड़ रुपये की कथित…

Last Updated: October 28, 2026 09:55:51 IST

Bihar MLC Election Result: अनंत सिंह को झटका, RJD के संजीव कुमार ने BJP के 30 साल के दबदबे को किया खत्म; दिग्गज नेता को चटाई धूल

Bihar MLC Election Result: पटना टीचर सीट पर मुख्य मुकाबला RJD और BJP उम्मीदवारों के…

Last Updated: October 28, 2026 09:19:58 IST

UP Cyclone Arnab Alert: यूपी में साइक्लोन अर्नब का कहर! 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 8 डिग्री तक गिरेगा पारा

UP Cyclone Arnab Alert: लखनऊ के रीजनल मौसम विज्ञान केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट अतुल कुमार…

Last Updated: October 28, 2026 08:54:14 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें लखनऊ, नोएडा और दूसरे शहरों में भाव

UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी हो गए…

Last Updated: October 28, 2026 08:50:07 IST

UP MLC Election Result: यूपी MLC चुनाव में BJP का जलवा, लखनऊ-मेरठ में खिला कमल; वाराणसी में सपा ने मारी बाजी

UP MLC Election Result: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर 23 अक्टूबर को…

Last Updated: October 28, 2026 08:29:57 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, हैदराबाद में कीमतें सबसे ज्यादा! जानें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price 28 Oct 2026 : 28 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी…

Last Updated: October 28, 2026 08:22:48 IST