<
Categories: हरियाणा

भाजपा सरकार पर बरसे अभय चौटाला, बोले- कॉरपोरेट घरानों और पूंजीपतियों की हितैषी सरकार, कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी करके जनता को ‘खून के आंसू’ रुला रही

मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा  वीरवार को कलेक्टर रेट बढ़ाए जाने पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार विकास के नाम पर लगातार प्रदेश की जनता की जेब काटने का काम कर रही है। पहले ही प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है। भाजपा सरकार ने पिछले साल ही रेट बढ़ाए थे। अब कलेक्टर रेट में 10 से 133 प्रतिशत बढ़ोतरी करके जनता को घुटनों पर लाकर रुला रही है।

India News (इंडिया न्यूज), Abhay Chautala : मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा  वीरवार को कलेक्टर रेट बढ़ाए जाने पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार विकास के नाम पर लगातार प्रदेश की जनता की जेब काटने का काम कर रही है। पहले ही प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है। भाजपा सरकार ने पिछले साल ही रेट बढ़ाए थे। अब कलेक्टर रेट में 10 से 133 प्रतिशत बढ़ोतरी करके जनता को घुटनों पर लाकर रुला रही है।

  • भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पिछले दिनों चार गुना बिजली के दामों की बढ़ोतरी अभी जनता के गले नहीं उतरी थी कि अब कलेक्टर रेट बढ़ा कर जनता पर एक और बोझ लाद दिया
  • भाजपा सरकार बड़े कॉरपोरेट घरानों और पूंजीपतियों की हितैषी सरकार है, इनको आम लोगों की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं

बिजली के दामों की बढ़ोतरी अभी जनता के गले नहीं उतरी थी कि अब..

भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पिछले दिनों चार गुना बिजली के दामों की बढ़ोतरी अभी जनता के गले नहीं उतरी थी कि अब कलेक्टर रेट बढ़ा कर जनता पर एक और बोझ लाद दिया है। कलेक्टर रेट और बिजली दरों में की गई बेहिसाब बढ़ोतरी के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री ने जो कुतर्क दिए हैं उसका जवाब जनता आने वाले समय में सूद समेत देगी।

प्रदेश पर चार लाख करोड़ कर्ज हो चुका

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार बड़े कॉरपोरेट घरानों और पूंजीपतियों की हितैषी सरकार है। इनको आम लोगो की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। पिछले लगभग 11 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार की असलियत इसी बात से पता लगाई जा सकती है कि इनकी जनविरोधी नीतियों और भयंकर भ्रष्टाचार के चलते प्रदेश पर चार लाख करोड़ कर्ज हो चुका है।

कर्ज की भरपाई भी प्रदेश की गरीब जनता से कर रही

अब भाजपा सरकार उस चार लाख करोड़ कर्ज की भरपाई भी प्रदेश की गरीब जनता से कर रही है।  उसपर अचंभे वाली बात यह है कि चार लाख करोड़ रूपए का कर्ज लेने के बावजूद प्रदेश की सारी सड़कें  टूटी पड़ी हैं, एक बारिश में सभी शहर समुंद्र बन जाते हैं, सरकारी स्कूलों और अस्पतालों के खस्ता हालात पड़े हैंसरकारी नौकरियां और रोजगार दे नहीं रही है। फिर वो कर्ज लिए लाखों करोड़ रूपए गए कहां? साफ है सारा पैसा भ्रष्टाचार करके डकार गए हैं।

Recent Posts

Rupee vs Dollar: डॉलर की मार और तेल का वार: क्या भारत है तैयार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…

Last Updated: April 6, 2026 23:01:13 IST

कूड़ा फेंकने आई महिला धो बैठी गहनों से हाथ, कटिहार में दिनदहाड़े शातिर ठगी का खेल, ठगों ने ऐसे लगाया चूना

Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…

Last Updated: April 6, 2026 22:52:07 IST

6 साल बाद इंसाफ, रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानते हुए मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत

Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…

Last Updated: April 6, 2026 22:24:56 IST

CEC ज्ञानेश कुमार को ‘हटाने का प्रस्ताव’ फेल! सभापति के फैसले से पलटी बाजी, 193 सांसदों के साइन भी बेअसर

CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की विपक्ष की…

Last Updated: April 6, 2026 22:26:16 IST

अपनी मर्जी से की शादी तो पूरे खानदान को मिलेगी सजा, इस गांव के पंचायत ने बनाया ‘अजीब’ नियम; छिड़ गई बहस!

Amritsar Panchayat Strange Rule: अमृतसर के अडलीवाल गांव में पंचायत का अजीब नियम! प्यार करने…

Last Updated: April 6, 2026 21:28:05 IST

अनुपमा में महाट्विस्ट के लिए रहें तैयार, राही और गौतम के बीच होगी लड़ाई, हाथापाई तक पहुंचेगी बात!

इन दिनों अनुपमा सीरियल का हाल बेहाल है. इसको लेकर मेकर्स कुछ नया ट्राय करने…

Last Updated: April 6, 2026 21:12:58 IST